By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ये चीजें खूबसूरत बालों की हसरत पूरी करने में करेंगी मदद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

ये चीजें खूबसूरत बालों की हसरत पूरी करने में करेंगी मदद

Last updated: September 24, 2018 12:07 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर के साथ-साथ बालों की भी दुर्गति हो जाती है। काफी लोग इस समस्या से निपटने के लिए तेल और शैंपू बदलते हैं और खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं।

मगर इनके साथ-साथ बालों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। ऐसे में बालों को स्‍वस्‍थ और मजबूत बनाने के लिए अपने डाइट चार्ट में पोषणयुक्‍त आहारों को शामिल करें।

साबुत अनाज:साबुत अनाज में जिंक, विटामिन बी और आयरन जैसे पोषक तत्‍व पाये जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इतना ही नहीं, इससे बाल मजबूत भी होते है और हेयरफॉल की समस्या भी दूर होती है।

हरी सब्जियां:पालक, ब्रोकली व अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद आयरन बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है इसलिए अपनी डाइट में इसे भी जरूर शामिल करें। इसके अलावा स्प्राउट्स का सेवन भी बालों के लिए फायदेमंद होता है।

डेयरी उत्‍पाद:डेयरी उत्‍पाद जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन चीजों का सेवन न सिर्फ बालों को मजबूत बनाता है बल्कि इससे वह चमकदार भी बनते हैं। इसके अलावा इनमें कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिंस, मिनरल्‍स होते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं।

अखरोट:रोजाना अखोरट का सेवन बालों को मजबूत और स्वस्थ रखता है। दरअसल, अखरोट में बायोटीन होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह बालों को झड़ने और दोमुंहे होने से भी रोकता है।

नारियल पानी: नारियल पानी से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, जिससे आप रूसी की समस्या से बचे रहते हैं।

अंडा:अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होता है। प्रोटीन के अलावा इसमें आयरन, सल्फर, जिंक और सेलेनियम भी पाया जाता है, जोकि बालों को मजबूत और प्रॉब्लम फ्री रखता है। हफ्ते में कम से कम 3-4 बार इसका सेवन बालों के लिए अच्छा होता है।

मछली का सेवन:मछली में मौजूद ओमेगा-थ्री फैटी एसिड, विटामिन बी-12 और आयरन भी बालों को चमकदार बनाता है। हफ्ते में कम से कम एक बार इसका सेवन सेहत के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक खाना हो सकता है नुकसानदायक
Next Article पितृ पक्ष 2018: श्राद्घ करते हुए इन बातों का रखें खास ख्याल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?