सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अम्फान के बाद बिजली-पानी को तरस रहे लोगों का फूट रहा गुस्सा, ममता बनर्जी बोलीं- मैं माफी मांगती हूं या आप काट सकते हैं मेरा सिर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अम्फान के बाद बिजली-पानी को तरस रहे लोगों का फूट रहा गुस्सा, ममता बनर्जी बोलीं- मैं माफी मांगती हूं या आप काट सकते हैं मेरा सिर

Last updated: May 24, 2020 6:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता:अम्फान तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में हुई तबाही की वजह से कई इलाकों में लोगों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली-पानी जैसी जरूरी सेवाओं के बहाल नहीं होने की वजह से कई जगह लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बिजली पानी की आपूर्ति को शुरू करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। इस दौरान वह यह तक कह गईं कि ‘मेरा सिर काट लो’।

ममता बनर्जी ने शनिवार शाम कहा, ”यह बड़ी आपदा है। हमारी टीमें गंभीरता से काम कर रही हैं। राज्य में कम से कम 1 हजार टीम काम कर रही है। उनके साथ स्थानीय युवा भी काम कर रहे हैं।”

ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में कहा, ”लॉकडाउन लागू कराने और कानून व्यवस्था के अलावा पुलिस सेवा बहाली में भी मदद कर रही है।” अम्फान तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में 86 लोगों की जान चली गई। 14 जिलों में तूफान की वजह से भारी तबाही हुई। सबसे अधिक नुकसान दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिले में हुआ है।

दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में अब भी बिजली नहीं आई है। शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। दक्षिण कोलकाता के बेहाला से उत्तरी कोलकाता के बेलघोरिया तक लोग आक्रोशित हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन लोगों ने सड़कों पर आकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थीं। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी के बिना उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है। कुछ जगहों पर पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई।

कोलकाता में बिजली की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बनर्जी ने कहा, ”मैं जानती हूं कि आपको असुविधा हो रही है। मैं आपसे माफी मांग सकती हूं या आप मेरा सिर काट सकते हैं। हम भी इंसान हैं, हम बहुत मेहनत कर रहे हैं। हम पूरी रात जाग रहे हैं। 1 करोड़ लोग बेघर हैं। वे लोग कैसे धीरज रखते हैं जिनके पास पीने का पानी नहीं है?”

उन्होंने कहा कि लोगों को जमीनी हकीकत को समझना चाहिए और धैर्य रखना चाहिए। बनर्जी ने कहा, ”मैंने कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉर्पोरेशन को कम से कम 10 बार फोन किया। यहां तक कि मेरे पास सही फोन नेटवर्क नहीं है। मैं घर पर टेलीविजन नहीं देख सकती हूं।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article घरेलू उड़ानों की बहाली से पहले सरकार ने जारी की गाइडलाइन
Next Article केसिंगा (उड़ीसा) के एटीडीसी सेंटर में रक्तदान का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026
सुबोध भावे ने ‘फौजी’ के सेट पर की प्रभास के सादगी और अच्छे व्यवहार की तारीफ, बताया कैसे रहते हैं सुपरस्टार
entertainment
November 1, 2026
काय समाधारणा से चारित्र पर्यवों का होता है विशोधन : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026
हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?