नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 16 मई को दिल्ली में प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की थी। शनिवार सुबह 9 बजे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इन मजदूरों से जुड़ी एक डॉक्युमेंट्री लाइव की। इसमें मजदूरों के जज्बे, संकल्प और जीने की कहानी शामिल है। राहुल ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी।
WATCH: श्री राहुल गांधी की प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत#राहुल_गांधी_मजदूरों_के_साथhttps://t.co/roajTioT9M
— Congress (@INCIndia) May 23, 2020
राहुल ने मास्क बांटे और मजदूरों को घर तक पहुंचाया था
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पिछले शनिवार को दिल्ली में सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास प्रवासी मजदूरों से 30 मिनट मुलाकात की थी। उनके साथ फुटपाथ पर बैठकर बातचीत की थी। मास्क, खाना और पानी दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बोलकर गाड़ियां मंगवाईं और कुछ मजदूरों को घर तक पहुंचाया था।

