सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में 1 लाख 24 हजार 791 केस;एक दिन में रिकॉर्ड 6568 मरीज बढ़े
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में 1 लाख 24 हजार 791 केस;एक दिन में रिकॉर्ड 6568 मरीज बढ़े

Last updated: May 23, 2020 10:58 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 24 हजार 791 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 6568 मरीज बढ़े। संक्रमण के खिलाफ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) के बेहतर रिजल्ट सामने आए हैं। अब केंद्र सरकार एचसीक्यू को हाई रिस्क जोन में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कोरोना वॉरियर्स के लिए रोग निरोधक के तौर पर इस्तेमाल करेगी। नेशनल टास्क फोर्स ने पाया है कि एचसीक्यू टेबलेट लेने वाले दिल्ली एम्स समेत अन्य अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण का खतरा कम रहा।

शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 मरीज मिले। केरल में मिले नए संक्रमितों में से 17 विदेश और 21 महाराष्ट्र से लौटे थे। वहीं, दिल्ली में 660, तमिलनाडु में 786, गुजरात में 363, मध्यप्रदेश में 189, उत्तरप्रदेश में 220, राजस्थान में 267, कर्नाटक में 138, बिहार में 179 और ओडिशा में 86 मरीज मिले। इनके अलावा 217 मरीज और हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। कोरोना संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं।

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 25 हजार 447 संक्रमित हैं। इसमें से 69 हजार 597 का इलाज चल रहा है, 51 हजार 783 ठीक हुए हैं और 3720 की मौत हुई है।

100 साल की बुर्जुग ने कोरोना को हराया

मध्यप्रदेश के इंदौर में 100 साल की बुजुर्ग चंदा बाई ने कोरोना संक्रमण को मात दी। गुरुवार को वह अरबिंदो अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचीं तो लोगों ने पड़ोसियों ने उनका स्वागत किया। चंदा बाई के परिवार में 6 संक्रमित मिले थे, इनमें से 5 ठीक हो चुके हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख केस
19 मई 6154
21 मई 6025
20 मई 5547
17 मई 5049
16 मई 4794

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 6170: यहां शुक्रवार को 189 नए मामले सामने आए। राज्य के सभी जिलों में 1391 फीवर क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। इनमें अभी तक 42 हजार से अधिक लोग जांच करा चुके हैं। 30 हजार से अधिक लोगों को ‘होम आइसोलेशन’ में रहने की सलाह दी गई और 6050 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। टेस्ट किए गए व्यक्तियों में से 2 हजार 959 व्यक्तियों को कोविड केयर अस्पताल में भिजवाया गया है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 44582: राज्य में शुक्रवार को 2940 नए मामले सामने आए। लगातार छठे दिन राज्य में 2 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। कुल संक्रमितों में से मुंबई में 25 हजार 500 केस हैं। धारावी में अब तक 1478 पॉजिटिव मिल चुके हैं। कोरोना से राज्य में 63 और मौतें हुईं। अब तक प्रदेश में 1517 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में 457 रूट पर रेड जोन और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर राज्य परिवहन की बसें शुरू हो गईं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 5735: यहां शुक्रवार को संक्रमण के 220 मामले आए। एक दिन में सबसे ज्यादा 14 लोगों की जान गई। अच्छी खबर यह है कि संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक बनी हुई है। अभी यहां 3324 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से 152 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • राजस्थान, संक्रमित- 6494: प्रदेश में शुक्रवार को 267 नए कोरोना संक्रमित मिले। पाली में 30, जयपुर में 29, डूरंगपुर में 27, जोधपुर में 21, कोटा में 20 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 3680 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 153 पहुंच गया है।
  • दिल्ली, संक्रमित- 12319: यहां शुक्रवार को 660 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 330 ठीक हुए और 14 की मौत हुई। यहां मौतों के आंकड़ों में कथित हेरफेर की खबरों का स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने खंडन किया है। उनका कहना है कि मौत के संदिग्ध मामलों को कोरोना से हुई मौतों में नहीं गिना जाएगा।
  • बिहार, संक्रमित- 2166: यहां शुक्रवार को 179 नए मरीज मिले। इनमें से मधुबनी में 34, कटिहार में 19, बेगुसराय में 17, समस्तीपुर में 10 और गोपालगंज में 9 संक्रमित बढ़े। राज्य में कुल संक्रमितों में से एक हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर हैं। गुरुवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 211 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 53.03 लाख संक्रमित;ब्राजील में 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि
Next Article राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों पर एक डॉक्युमेंट्री जारी की, इसमें उनके जज्बे, संकल्प और जीने की कहानी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘प्रताप’ के मेकर्स ने एसीपी दलेर सिंह के किरदार में तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक किया जारी
entertainment
October 24, 2026
इंडिया के टॉप 1% में सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर: “अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था”
entertainment
October 24, 2026
गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर 2’ के 6 साल पूरे होने पर मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो
entertainment
October 24, 2026
“प्रेमकथा ने मुझे दिखाया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में मैं कैसी दिखूंगी,” बोलीं न्यारा एम. बनर्जी
entertainment
October 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?