सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 53.03 लाख संक्रमित;ब्राजील में 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 53.03 लाख संक्रमित;ब्राजील में 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि

Last updated: May 23, 2020 10:58 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
ब्राजील के साओ पाउलो स्थित सबसे बड़े कब्रिस्तान में कोरोना से मरने वाले लोगों के शन दफन करते लोग।
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में अब तक 53 लाख 3 हजार 393 लोग संक्रमित हैं। 21 लाख 58 हजार 510 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 39 हजार 992 हो गया है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 20 हजार 803 नए केस मिले हैं और 1001 लोगों की मौत हुई। संक्रमण के मामले में यह अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश हो गया है। यहां कुल केस 3 लाख 32 हजार 382 हो चुका है, जबकि 21 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 16,45,094 97,647 4,03,201
ब्राजील 3,32,382 21,116 1,35,430
रूस 3,26,448 3,249 99,825
स्पेन 2,81,904 28,628 1,96,958
ब्रिटेन 2,54,195 36,393 उपलब्ध नहीं
इटली 2,28,658 32,616 1,36,720
फ्रांस 1,82,219 28,289 64,209
जर्मनी 1,79,713 8,352 1,59,000
तुर्की 1,54,500 4,276 1,16,111
ईरान 1,31,652 7,300 102,276

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: एक दिन में 1260 की मौत
अमेरिका में 24 घंटे में 1260 लोगों की जान गई है और संक्रमण के 24 हजार 197 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 97 हजार 647 हो गई है, जबकि 16 लाख 45 हजार 94 लोग संक्रमित हैं।

ट्रम्प जो दवा ले रहे उससे मरने का खतरा ज्यादा
लेंसेट जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन या क्लोरोक्वीन दवा से कोई फायदा नहीं होता। इसके इस्तेमाल से मरने का खतरा ज्यादा है। आमतौर पर इस दवा का इस्तेमाल आर्थराइटिस के लिए किया जाता है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि वे खुद हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट लेते हैं। इसके बाद हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और क्लोरोक्विन के फायदों पर नई बहस शुरू हो गई।

कनाडा: ‘संक्रमित होने वाले लोगों का पता लगाने को तैयार’
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उनकी सरकार हर दिन महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों का पता लगाने के लिए तैयार है। ट्रूडो ने कहा कि सरकार ने इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है जो एक दिन में 3,600 संपर्क पता लगा सकते हैं। इसके अलावा कनाडा सांख्यिकी ने 1,700 लोगों को प्रशिक्षित किया है जो एक दिन में 20 हजार लोगों का पता लगा सकते हैं। सरकार संभावित ऐप विकल्पों पर ध्यान लगा रहा है, जो संपर्क पता लगाने में सहायता करेगी। यह उपकरण चीन और अन्य देशों में पहले ही लागू हैं।

ब्रिटेन : 14 दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा

गृह मंत्री प्रीति पटेल ने शुक्रवार को कहा कि 8 जून से जो भी व्यक्ति ब्रिटेन आएगा, उसे 14 दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा। सिर्फ उन्हें इससे अलग रखा जाएगा जो छूट के दायरे में आते हैं। ब्रिटिश सरकार ने यात्रा से संबंधित नए नियम भी जारी किए हैं। नियम तोड़ने वालों को जुर्माना भी देना होगा। देश में अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख 54 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

तुर्की: संक्रमितों की संख्या 25 मार्च के बाद सबसे कम
तुर्की में 24 घंटे में संक्रमण के 952 मामले सामने आए हैं। 25 मार्च के बाद से यह संक्रमितों की संख्या में सबसे कम संख्या है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेटिन कोजा ने शुक्रवार देर ट्वीट किया- संक्रमितों की कुल संख्या 1,54,500 हो गई है। शुक्रवार को 27 मरीजों की जान गई है। मरने वालों की संख्या 4,276 हो गई है।”

यूएई: 994 नए मामले
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में महामारी के 994 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या 27,892 हो गई है। यूएई स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कई विदेशी नागरिकों में नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, सभी की हालत स्थिर है। देश में अब तक 13,798 लोग ठीक हो चुके है। वहीं, मरने वालों की संख्या 241 हो गई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हांगकांग के प्रदर्शनकारियों को कुचलने की तैयारी में चीन, नए कानून पर मांगा भारत का समर्थन
Next Article कोरोना से देश में 1 लाख 24 हजार 791 केस;एक दिन में रिकॉर्ड 6568 मरीज बढ़े

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘प्रताप’ के मेकर्स ने एसीपी दलेर सिंह के किरदार में तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक किया जारी
entertainment
October 24, 2026
इंडिया के टॉप 1% में सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर: “अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था”
entertainment
October 24, 2026
गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर 2’ के 6 साल पूरे होने पर मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो
entertainment
October 24, 2026
“प्रेमकथा ने मुझे दिखाया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में मैं कैसी दिखूंगी,” बोलीं न्यारा एम. बनर्जी
entertainment
October 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?