सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से की चर्चा, महाराष्ट्र को खोलने का दिया सुझाव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से की चर्चा, महाराष्ट्र को खोलने का दिया सुझाव

Last updated: May 22, 2020 10:52 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कोरोनो वायरस महामारी के चलते शैक्षणिक संस्थानों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में बात रखी। उन्होंने एक अध्ययन समूह के गठन की मांग की कि शिक्षा की प्रक्रिया बाधित न हो।

पवार ने कहा कि मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  उद्धव ठाकरे के साथ राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति और विभिन्न वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में चर्चा की। पवार ने ट्विटर पर कहा, ‘मैंने निम्नलिखित विषयों पर अपने सुझाव दिए हैं।’

उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से अगले शैक्षणिक वर्ष में देरी होगी। इसके चलते छात्रों और शिक्षकों की संख्या में कमी आएगी। शैक्षिक संस्थानों और तकनीकी संस्थानों की आय पर प्रभाव पड़ सकता है।’

पवार ने लिखा कि वित्तीय घाटे के कारण कुछ शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने की भी आशंका है। पवार ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को नुकसान न हो और शिक्षा की प्रक्रिया बाधित न हो, इसके लिए एक अध्ययन समूह या समिति को समय पर उपाय करने के लिए नियुक्त किया जाना चाहिए।

एनसीपी प्रमुख ने आगे लिखा कि उन्होंने राज्य में उद्योगों के बारे में बात की और बताया कि कारखानों को फिर से शुरू करने के लिए रणनीति की आवश्यकता है। उन्होंने लिखा, ‘राज्य और राज्य के बाहर के गांवों से पलायन करने के कारण फैक्ट्रियां फिर से शुरू होने की स्थिति में नहीं हैं।’ पवार ने कहा कि हमें उन्हें वापस लाने के लिए रणनीति बनाने की जरूरत है।

शरद पवार ने महाराष्ट्र में कार्यालय, बंदरगाह और अन्य उद्योगों को खोलने के बारे में भी सुझाव दिए। बता दें कि महाराष्ट्र कोविड -19 से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्यों की सूची में पहले स्थान पर है। अभी तक राज्य में 37136 मरीज सामने आ चुके हैं और 1325 लोगों की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लॉकडाउन बढ़ाना अर्थव्यवस्था के लिए होगा आत्मघाती: आनंद महिन्द्रा
Next Article धारावी में कोरोना के 47 नए मामले, मरीजों की कुल तादाद 1425

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गणेश आचार्य का प्रेरणादायक गाना ‘कर मेहनत’ कल, 26 अक्टूबर को होगा रिलीज
entertainment
October 25, 2026
‘शांति बांड’ पर हस्ताक्षर करने से नेहा बोरा का इनकार, उल्टे कर दिए सवाल
national
October 25, 2026
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी छह साल के लिए जदयू से निष्कासित
national state
October 25, 2026
‘प्रताप’ के मेकर्स ने एसीपी दलेर सिंह के किरदार में तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक किया जारी
entertainment
October 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?