सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग में प्रवासियों को लेकर बोले पीएम मोदी, घर जाने की चाहत मानवीय स्वभाव है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग में प्रवासियों को लेकर बोले पीएम मोदी, घर जाने की चाहत मानवीय स्वभाव है

Last updated: May 11, 2020 8:58 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए उनसे कोरोना लॉकडाउन से बाहर निकलने पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई चीजों पर उनके साथ विचार विमर्श कर उनसे राय जानी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहां एक तरफ अंतरराज्यीय सप्लाई चेन को सुचारू रुप से बहाल करने की मांग की तो वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री का यह मानना था कि सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक ही लॉकडाउन लागू रहना चाहिए। हालांकि, मंगलवार से करीब 50 दिन बाद शुरू होने जा रही रेल सेवा का तेलंगाना का मुख्यमंत्री ने विरोध किया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि रेलवे की शुरुआत होने के बाद कोरोना संक्रमण और तेजी से साथ बढ़ेगा। इसलिए, उन्होने सरकार की मांग की कि वे इस पर पर्याप्त योजना लेकर आए। मुख्यमंत्रियों के साथ इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं।

राजस्थान सीएम ने कहा, अंतरराज्यीय सप्लाई चेन को सुचारू रुप से काम करने देना चाहिए

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अंतरराज्यीय सप्लाई चेन को सही तरीके से काम करने देना चाहिए। बिना राशन कार्ड के भी लोगों को राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में इकॉनोमिक टास्क फोर्स का गठन किया गया है. जो प्रवासी मजदूर फंसे हुए है और वापस नहीं जा रहे हैं उन्हें कुछ निश्चित गतिविधियों में लगाया जाना चाहिए।

लॉकडाउन को कंटेनमेंट जोन तक सीमित रखा जाना चाहिए-गुजरात सीएम

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को कंटेनमेंट जोन तक ही सीमित रखा जाना चाहिए। सुरक्षात्मक उपायों के साथ आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के साथ ही और गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल- कॉलेजों को खोलने और सार्वजनिक परिवहन को धीरे से शुरू करना चाहिए।

तेलंगाना सीएम ने ट्रेन सेवा शुरू करने का किया विरोध

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव इस बात पर आशंका जाहिर की है कि ट्रेन सेवा की शुरुआत होने पर कोरोना संक्रमण फैल सकता है और स्क्रीनिंग करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा, “हम पूरी तरह से स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। ट्रेन सेवा की इजाजत नही दी जानी चाहिए। हम चाहते हैं कि केन्द्र पर्याप्त रणनीति तैयार करें और ट्रेन सेवा को रोका जाना चाहिए।”

तमिलनाडु ने केन्द्र से मांगी 2 हजार करोड़ रुपये विशेष मदद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राज्यों की बैठक में तमिलनाडु ने एनएचएम फंड जल्द से जल्द जारी करने की मांग करते हुए राज्य के लिए 2000 करोड़ रुपये की विशेष मदद और लंबित पड़ी जीएसटी की राशि जारी करने को कहा।

आंध्र सीएम ने कहा, हालात सामान्य करने की है जरूरत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान कहा कि राज्य में करी 30 हजार लोगों को अतिसंवेदनशील मानकर उनकी जांच की गई। हमें हालात सामान्य करने की और उस कलंक के धब्बे को खत्म करने की जरूरत है। कोरोना पॉजिटिव परिवार सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहे हैं। हमने लोगों से यह अपील की है कि वे सेल्फ आइसोलेशन के लिए आगे आएं। हमें लोगो को वैक्सीन के तैयार होने तक इस कोरोना वायरस के साथ जीने के लिए तैयार करना होगा। हमें वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक तौर पर जागरूक करना होगा।

-बंगाल सीएम ने कहा, मुश्किल घड़ी में केन्द्र को राजनीति नहीं करनी चाहिए

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान कहा, एक राज्य के तौर पर हमले कोरोना संक्रमण से लड़ने में अपना बेहतर कर रहे हैं। केन्द्र को इस मुश्किल घड़ी में राजनीति नहीं करनी चाहिए। हम अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और अन्य बड़े राज्यों घिरे हुए हैं और इसका सामना करना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को बराबर का महत्व मिलना चाहिए और हमें टीम  इंडिया की तरह काम करना चाहिए।

-हमारे कुछ फैसलों में संशोधन करना पड़ा-पीएम

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि हमने इस बात पर जोर दिया कि जो जहां पर हैं वे वहीं पर रहें। लेकिन, घर जाना मानव का स्वभाव है इसलिए कुछ निर्णय बदलने भी पड़े। इसके बावजूद यह सुनिश्चित करना कि यह न फैले और गांव तक न जाए ये हमारे लिए बड़ी चुनौती है।

-प्रवासियों पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शुरुआती संबोधन में प्रवासियों पर चर्चा करते हुए कहा कि कि वे उनके घर जाने की जरूरत को समझते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह चुनौती है कि कोविड-19 संक्रमण का फैलाव गांवों में न हो पाए।

-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक प्रधानमंत्री की बैठक के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना संक्रमण को ट्रैक करने में आरोग्य सेतु एप के महत्व और लाउनलोड करने को लेकर इसकी लोकप्रियता के बारे में बात की। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे इस एप की महत्व को लोकप्रिय बनाने के लिए कदम उठाएं।

-सीएम के साथ बैठक में पीएम के साथ कई कैबिनेट मंत्री मौजूद

राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद हैं।

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा शुरू

-प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से इस बात की घोषणा की गई कि मोदी कोविड-19 को लेकर सोमवार की दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। पिछली बार की चर्चा में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने, संक्रमण को रोकने की रुप-रेखा पर सलाह ली थी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री कंटेनमेंट जोन में कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ उनसे देश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं।

-प्रधानमंत्री की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ठीक एक दिन पहले रेल मंत्रालय ने रविवार को अहम ऐलान करते हुए 12 मई से दिल्ली से 15 जोड़ी देश के अन्य शहरों में चलाने का ऐलान किया है। इसके लिए आज शाम 4 बजे से बुकिंग भी होने जा रही है। ऐसे में यह साफ है कि सरकार अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के प्रयास में अगले कुछ दिनों में कई और अहम कदम उठा सकती है और लॉकडाउन से देश को निकालने के लिए कदम उठा सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सरकार ने किया साफ, केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं
Next Article चीन ने दी सफाई, कहा- हमारी सेनाएं शांति के लिए प्रतिबद्ध

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?