मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुम्बई के तत्वावधान में मुम्बई की आंचलिक संयोजिका श्रीमती सुमन चपलोत के निर्देशन में ज्ञानशाला प्रशिक्षिका श्रीमती रेखा राकेश धाकड़ के मासखमन के तप की अनुमोदना ज़ूम app के तहत रखी गयी। जिसमें मुम्बई की लगभग 65 प्रशिक्षक बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और तप अनुमोदन किया। कार्यक्रम की शुरुवात श्रीमती सुमन द्वारा नमस्कार महामन्त्र के साथ हुई साथ ही उन्होंने तपस्वी की अनुमोदना करते हुए बताया कि यह रेखा जी का चौथा मासखमन है और रेखाजी कर्म क्षेत्र के साथ धार्मिक क्षेत्र में ही भी उतनी ही निपुण है सहसंयोजिका अनिता परमार ने तपस्वी को गीतिका संगान के मध्यम से बधाई प्रेषित की विभागीय सहसंयोजिका शीतल सांखला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी को जोड़े रखा।
परामर्शक शांता जी, मधु जी मेहता, अनिता सिंयाल, चंचल परमार, अंजू चौधरी, दिव्या कोठारी, रेखा बाफना, भावना चपलोत, सुचिता कोठारी, कविता मेहता, जयश्री हिंगड़, संगीता हिंगड़ और भी प्रशिक्षक बहनों ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी, साथ ही चाँदीदेवी धाकड़ ने भी तपस्वी की अनुमोदना में गीतिका का संगान किया। सभी की अच्छी उपस्थिति रही व साथ ही आगामी कार्यक्रमों की सूचना शीतल सांखला ने प्रेषित की।
ऑनलाइन हुई ज्ञानशाला प्रशिक्षिका की मासखमन तप की अनुमोदना

