नई दिल्ली:आज प्रौद्योगिकी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में तकनीक के क्षेत्र में काम कर रहे कोरोना योद्धाओं को सलाम किया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा- आज दुनिया को COVID-1 से मुक्त बनाने के प्रयासों में तकनीक बड़ी मदद कर रही है। मैं कोरोना वायरस को हराने के तरीकों पर अनुसंधान और नवाचार में आगे रहकर काम कर रहे सभी को सलाम करता हूं। हम एक स्वस्थ और बेहतर ग्रह बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करते रहें।
वहींं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी प्रौद्योगिकी दिवस की बधाई देते हुए लिखा- 1998 के परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ को चिह्नित करते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर साथी नागरिकों को बधाई। इस अवसर पर हम राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में वैज्ञानिक समुदाय के अतुलनीय योगदान का जश्न मनाते हैं।
बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। पीएम मोदी ने 24 मार्च की रात लॉकडाउन की घोषणा करते हुए लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने को कहा था। उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन कर्फ्यू जैसा ही होगा। हालांकि, जरूरी सेवाओं की चीजें पहले की तरह ही चलती रहेंगी। इसको लेकर गृहमंत्रालय ने छह पन्नों वाली गाइडलाइन भी जारी की है। पिछले साल के अंत में चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में फैल चुका है। कोरोना के सबसे अधिक पॉजिटिव केसों के मामलों में अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है।
वहीं इधर, लॉकडाउन के चलते 50 दिनों के बाद 12 मई से 15 जोड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो रहा है। इसके लिए आज यानी सोमवार से बुकिंग भी की जानी है। रेल मंत्रालय के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट के जरिये इसकी पुष्टि की। रेल मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली से देश के 15 प्रमुख शहर जोड़े जाएंगे। इन ट्रेनों की बुकिंग केवल ऑनलाइन होगी और स्टेशन पर टिकट नहीं बेचा जाएगा। संकेत हैं कि इसके बाद दूसरे रूट के लिए भी ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।

