मुंबई: सप्ताह में आज कारोबार के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 639.94 अंक ऊपर और निफ्टी 177.90 पॉइंट ऊपर खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 645 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। वहीं, एक समय ये सिर्फ 154 अंक ऊपर रह गया था।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 199.32 अंक या 0.63% ऊपर 31,642.70 पर और निफ्टी 52.45 पॉइंट या 0.57% ऊपर 9,251.50 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 242.37 अंक नीचे 31,443.38 पर और निफ्टी 71.85 पॉइंट नीचे 9,199.05 पर बंद हुआ था।
बीएसई ऑयल एंड गैस की इन कंपनियों के शेयरों में बढ़त
| कंपनी | बढ़त (%) |
| रिलायंस | 3.50 % |
| केस्ट्रोल इंडिया | 1.22 % |
| इंद्रप्रस्थ गैस | 0.79 % |
| ओएनसीजी | 0.00 % |
बीएसई पर करीब 51 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 122 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,510 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,030 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,291 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 36 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 87 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 220 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 228 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
रिलायंस के शेयर में 3.50% का उछाल
रिलायंस के शेयर में 3.50 फीसदी का उछाल रहा। दिनभर के ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयरों में 4.50% से ज्यादा का उछाल आया था, जिसके चलते ये फिर से 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनी बन गई थी। आरआईएल ने इससे पहले 28 नवंबर को 10 लाख करोड़ के मार्केट कैप का आंकड़ा छुआ था।
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 211.25 अंक ऊपर 23,875.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.41 फीसदी बढ़त के साथ 125.27 अंक ऊपर 8,979.66 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 32.77 पॉइंट ऊपर 2,881.19 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.64 फीसदी बढ़त के साथ 18.37 अंक ऊपर 2,889.89 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56,351 हो गई है। इनमें 37,682 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 16,776 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,889 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,916,338 हो चुकी है। इनमें 270,711 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,342,460 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 76,928 हो चुकी है।

