मुम्बई। करोना के इस वैश्विक महामारी में पूरी दुनिया लॉकडाउन मैं है। इन विषम परिस्थितयो मे रींछेड़ जैन मित्र मंडल, मुम्बई ने डिजिटल ज़ूम एप्प के माध्यम से लगभग 350 परिवारों को जोड़कर स्नेह मिलन का सफल आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष ख्यालीलाल कोठारी, कार्याध्यक्ष राकेश कोठारी, महामंत्री मनोज सिंघवी एवं टीम के सफल निर्देशन मे इस नई पहल से सब गांववाशी हर्षित ओर प्रफुलित हो गये।
मेरा गांव – मेरा गौरव इस विषय के साथ स्नेह मिलन का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से श्रीमती मनीषा नरेश कोठारी ने किया। मंडल अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल एन. कोठारी ने सभी गांव वाशियो का स्वागत करते हुऐ अपने कार्यकाल की प्रस्तुर्ति करते हुऐ सभी गांव वाशियो को एकजुट होकर इस महामारी से लड़ने का आह्वान किया। कार्याध्यक्ष श्री राकेश पी. कोठारी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना* रखते हुऐ कहा कि लॉकडाउन की इन विषम परिस्थितयो मे app के माध्यम से हमने अपने गांव वाशियो से मिलने की कल्पना की ओर वो आज साकार हो रही है। आज हम विभिन्न वक्ताओं के माध्यम से गांव के गौरव से गौरावन्तित होंगे।
अपने वक्तव्य से श्री सोहनलाल एच. कोठारी ने अतीत को याद करके गांव के इतिहास को रखा और गांव की कई भूली बिसरी यादो को फिर से तरो ताज़ा कर दिया। तत्पश्चात अपने वक्तव्य से श्री मांगीलाल के. कोठारी ने रींछेड़ के सामाजिक दाईत्व को रेखांकित किया एवं समय समय पर गांव के विकास मे जैन समाज के योगदान को प्रस्तुत किया। अतीत- वर्तमान के पश्चात भविष्य कैसा हो इस पर श्री माणक एम. धींग ने अपने विचार रखते हुऐ रींछेड़ का भविष्य उज्वल कैसे बनें एवं हमारी गांव में रहने की प्रवृत्ति कैसे बढ़े ? इस पर अपने सारगंभीत विचार रखे।
भोजन शाला संयोजक श्री सुखलाल एस. कच्छारा ने गांव वाशियो को अपने मिट्टी से जुड़ने का आह्वान किया एवं भोजन शाला को पूर्ण रूप से आधुनिकरण पर जोर दिया जिससे युवाओ को हर व्यवस्था उपलब्ध हो। जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष श्री भीकमचंदजी एस कोठारी, महिला मण्डल अध्यक्ष मीना आर. कच्छारा, तेरापंथी सभा मंत्री शांतिलाल एस. कोठारी, मंडल पूर्व अध्यक्ष श्री केशरीमल एम. कोठारी, श्री लक्ष्मीलाल एन. चंडालिया, श्री लक्ष्मीलाल के. चंडालिया, श्री डालचंद आर. कोठारी, श्री ख्यालीलाल आर. कोठारी, अभातेयूप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप एम. कोठारी, श्री मनसुख वी. कोठारी, मन्त्री श्री अमृत डी. कोठारी, श्री राजेन्द्र बी. चंडालिया, श्री राजेश एस. कच्छारा, श्री मनोज के. कोठारी, श्री चेतन एस. कोठारी, श्री नरेंद्र डी. कोठारी, श्री निर्मल एम. धींग, श्री मनसुख कोठारी, नरेश के कोठारी, अनिल डी. सिंघवी, श्रीमती विद्या वी. सिंघवी आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश के. कच्छारा, श्री किशोर के. कांठेड़, श्री हिम्मत कोठारी, श्री सुशील एस कच्छारा, योगेश एच. कोठारी, श्री महेश कोठारी, महिला मंडल कार्याध्यक्ष श्रीमती ममता एस. सिंघवी, मंत्री श्रीमती रेणु एम. कोठारी एवं ज़ूम एप्प का टेकनिकल सहयोग श्री कार्तिक के. कोठारी का रहा। डिजिटल स्नेह मिलन का कुशल संचालन एवं आभार मंडल के महामंत्री श्री मनोज डी. सिंघवी ने किया।
रींछेड़ के डिजिटल स्नेह मिलन से हर्षित हुए गांववासी

