नई दिल्ली:दिल्ली के टिकरी बॉर्डर इलाके में स्थित एक गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की 30 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद हैं।
दमकल विभाग ने बताया कि उसे देर रात दो बजकर 50 मिनट पर इसकी सूचना मिली। दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि 30 अग्निशमन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग खुले में रखे कबाड़ में लगी।

