मुंबई। रविवार को सायन कोलीवाड़ में तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा कोविड-19 वारियर्स को सैल्यूट करने के लिए ‘एक शाम देश के वीरों के नाम’ पर संगीत संध्या रखी गई। यह संगीत संध्या जूम पर ऑनलाइन रखी गई थी। इस कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा मनोज ढालावत ने की। इसके बाद सबने अपने गीत और कविता के माध्यम से अपनी भावनाओं की प्रस्तुति दी। जिसमें वंश ढालावत, मनीषा बडाला, कवीश परमार, आयुषी मेहता, ममता मेहता, प्रज्ञम बडाला, बंशीलाल कोठारी, सुधीर सांखला, अल्का दुग्गड़, संगीता कोठारी, अनीता डांगी, नीति दुग्गड़, बसंत बाफना, प्रियान परमार, रिंकु परमार, दीयान कोठारी, सागर सामर व दीया मेहता आदि थे। सभी ने बहुत ही जोश-उल्लास के साथ कोविड-19 वारियर्स को अपनी सलामी दी।
इस कार्यक्रम में सिंगर मनीषा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने सुरीले स्वरों द्वारा सबमें एक जोश भर दिया और सारा वातावरण देशमय बन गया। तेयुप द्वारा डॉ. गौतम बंसाली को विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया जो वर्तमान में बॉम्बे हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और कोविड-19 मुंबई के कमेटी मेंबर्स के हेड हैं तथा कोरोना महामारी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टर साहब ने कोरोना के बारे में छोटी सी जानकारी दी तथा सावधानी बरते को कहा। इस दौरान सवालों में कमलेश मेहता, कन्हैयालाल मेहता, पारस सांखला, गणपत सोनी, अरविंद सोनी सहित कई अन्य श्रावक समाज ने भी भाग लिया। आपने सभी सवालों का सटीक जवाब भी दिया तथा सरकारी नियमों का पालन करते हुए घर पर रहने को कहा।
सबका स्वागत करते हुए अध्यक्षीय वक्तव्य अविलेश डांगी ने दिया। आपने सबको जागरूक रहने का अह्वान किया। आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष शैलेश दुग्गड़ ने किया। उसमें बच्चो से लेकर बड़े ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मंत्री सुनील कोठारी ने किया तथा समापन सागर सामर ने ‘जन गण मन’ के द्वारा किया।

सायन कोलीवाड़ा में ‘एक शाम देश के वीरो के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन

