नई दिल्ली:लॉकडाउन का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। लेकिन, राजधानी दिल्ली में कई अहम आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की केजरीवाली सरकार ने इजाजत दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के करीब डेढ़ महीने बाद आज दिल्ली लॉकडाउन खोलने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि आज लॉकडाउन के चलते कई लोगों की रोजगार चली गई है और लोग शहर छोड़कर जा रहे हैं। सरकार का रिवैन्य कम हो रहा है जिसके चलते तनख्वाह देने का संकट पैदा हो रहा है।
आइये जानते हैं किन चीजों को खोलने और किन चीजों को बंद रखने की इजाजत दी गई-
1-गली-मोहल्ले की स्टैंड अलोन दुकानें खुली रहेंगी। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ऑफिस भी खुले रहेंगे।
2-शादी में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी और अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
3-इसके साथ ही बाइक पर अकेले चलने की ही अनुमति रहेगी और कार में केवल दो लोग ही चल सकेंगे।
4-स्कूल और कॉलेज सहित जितने भी शिक्षा से संबंधित संस्थान बंद रहेंगे।
5-इस दौरान ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा और दिल्ली के अंदर भी परिवहन सेवा बंद रहेगी
6-कल से सभी सरकारी दफ्तर खुलेंगे, Essential सर्विसेज वाले दफ्तर में 100% लोग आएंगे, Non Essential सर्विसेज वाले दफ्तर में डिप्टी ऑफिसर से ऊपर तक का 100% स्टाफ और उससे नीचे 33% का स्टाफ रहेगा
7- मंदिर, नाई की दुकान, स्पा, सैलून सब बंद

