– दिल्ली से पैदल चल कर आया था, दूसरी एम्बुलेंस से भेजा गया क्वांरटाईन केंद्र
– परदेशियों की आमद बढ़ा सकती हैं संक्रमण का दायरा
भदोही। देश भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना वारियर्स भी डरने लगे हैं। हमारी सेना इनका हौसला बनाएं रखने के लिए आसमान से पुष्प वर्षा भी किया है। लेकिन काफी तादात में वारियर्स के संक्रमित होने से ऐसी स्थिति है। भदोही जिले में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक कोरोना संक्रमित को क्वांरटाईन कराने जा रहा एम्बुलेंस चालक वैन को छोड़ कर भाग निकला।
भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र के बरजी गांव के एक संदिग्ध मरीज को एम्बुलेंस चालक लेकर क्वांरटाईन केंद्र जा रहा था। वह दिल्ली से पैदल चल कर आया था। चालक मोढ़ बजार में बीच सड़क पर एम्बुलेंस छोड़ कर भाग निकला। मौके पर पुलिस पहुंची ने जमा भीड़ को किसी तरह हटाया। एंबुलेंस में भयभीत होकर मरीज भी भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस समझा-बुझाकर एंबुलेंस में रोके रखा।
संदिग्ध मरीज ने बताया कि बताया कि चालक भय में इतना तेज एम्बुलेंस चला रहा था कि इस दौरान उसे कई जगह चोट भी आ गई। सुरियांवा सामुदायिक केंद्र के प्रभारी आरबी पाठक ने बताया कि उसे दूसरी एंबुलेंस से चालक पीपीपी किट पहकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई क्वांरटाईन के लिए भेजा गया।

