By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 2.19 लाख मौतें;जर्मनी और अमेरिका ने मिलकर शुरू किया वैक्सीन का ट्रायल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 2.19 लाख मौतें;जर्मनी और अमेरिका ने मिलकर शुरू किया वैक्सीन का ट्रायल

Last updated: April 29, 2020 10:03 pm
Surabhi Saloni
Share
12 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 31 लाख 39 हजार 523 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 19 हजार 332 की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 59 हजार 224 ठीक हो चुके हैं। जर्मनी की एक कंपनी अमेरिका की फाइजर कंपनी के साथ कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू कर चुकी है। दोनों कंपनियों ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इसके रिजल्ट्स को बारीकी से परखा जा रहा है। अगर ये सटीक और मापदंडों पर खरे उतरे तो साल के अंत तक लाखों वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियों ने इस वैक्सीन पर काफी पहले काम शुरू कर दिया था। जर्मन कंपनी बायोएनटेक के मुताबिक 200 वॉलेंटियर्स को पहला डोज दिया गया है।

अमेरिका में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में फ्लाई पास्ट

अमेरिका में मंगलवार को मेडिकल वर्कर्स के सम्मान में फाइटर जेट्स ने न्यूयॉर्क के आसमान में फ्लाइ पास्ट किया। शहर की स्काईलाइन पर उड़ान भरते जेट्स को देखने के लिए कई लोग जमा हुए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लॉकडाउन के बाद जल्द ही देश को खोलने की बात कही है। हालांकि अमेरिका में कोरोना से अब भी 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 59 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 10,35,765 59,266 1,42,238
स्पेन 2,32,128 23,822 1,23,903
इटली 2,01,505 27,359 68,941
फ्रांस 1,65,911 23,239 45,513
ब्रिटेन 161,145 21,678 उपलब्ध नहीं
जर्मनी 1,60,059 6,314 1,20,400
तुर्की 1,14,653 2,992 38,809
रूस 93,558 867 8,456
ईरान 92,584 5,877 72,439
चीन 82,858 4,633 77,555

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • पाकिस्तान में सिंध प्रांत के हिंदू विधायक राणा हमीर सिंह भी कोरोनावायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
  • पेरु के जेल में संक्रमण से दो कैदियों की मौत के बाद दंगा भड़क गया। इसमें 9 और कैदियों की जान चली गई। साथ ही पांच पुलिस अधिकारी और 60 गार्ड घायल हो गए। यहां 31 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।
  • वियतनाम की सीमाएं चीन से सटी होने के बावजूद यहां एक भी मौत नहीं हुई है। यहां अब तक केवल 270 संक्रमित ही मिले हैं। सरकार ने जनवरी में ही देश की सीमाएं बंद कर दी थीं।
  • न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल, फ्रांस और ग्रीस समेत कई यूरोपीय देश प्रतिबंधों को कम करने की योजना बना रहे हैं। वहीं कई अमेरिकी राज्य भी खुलने लगे हैं।
  • पुर्तगाल की सेना देश के स्कूलों को डिसइन्फेक्ट करने में जुट गई है। हाईस्कूल के फाइनल ईयर के बच्चे 18 मई से स्कूल जा सकेंगे। यहां 948 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 हजार 322 संक्रमित हैं।

अमेरिका के 7 राज्यों में मौतों की संख्या सरकारी आंकड़ों से 50% ज्यादा : सीडीसी
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने सात राज्यों में हुई मौतों का आंकड़ा मंगलवार को जारी किया। इसमें महामारी के पांच हफ्ते के दौरान हुई मौतों का आंकड़ा इसकी वास्तविक संख्या से करीब 50% कम नजर आ रही है। सीडीसी के मुताबिक इन राज्यों में सरकारी संख्या से 9000 ज्यादा मौतें हुई हैं।
सीडीसी के मुताबिक, मौतों के बारे में जारी डाटा में सभी मौत शामिल नहीं है। इसमें हाल के दिनों में हुई मौतों का जिक्र नहीं है, लेकिन यह पता चलता है कि महामारी किस तरह की तबाही मचा रही है। इसके मुताबिक 8 मार्च से 11 अप्रैल के बीच कोलाराडो, इलिनॉय, मेरीलैंड, मैसाचुसेट्स, मिशिगन, न्यूयॉक और न्यूजर्सी में सभी कारणों से हुई मौतों का स्तर बढ़ा है।

फ्रांस में देश को ग्रीन और रेड जोन में बांटा जाएगा
फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुआर्डे फिलिप ने कहा कि लॉकडाउन में छूट के बाद देश को रेड और ग्रीन जोन में बांटा जाएगा। सरकार ने हाल ही में देश में पाबंदियों में राहत देने का फैसला किया है। फिलिप ने कोरोना की रोकथाम के लिए अगले चरण की योजना साझा करते हुए यह बात कही। देश के सभी प्रशासनिक क्षेत्रों को तीन मापदंडों के आधार पर जोन में बांटा जाएगा। जोन पिछले सात दिनों में सामने आए नए मामलों, क्षेत्र में आईसीयू की क्षमता और स्थानीय स्तर पर टेस्टिंग और ट्रेसिंग की क्षमता पर तय होंगे। रेड जोन में राहत काफी कम होगी। वहीं, ग्रीन जोन में अधिक सहूलियतें दी जाएगी।

चीन: 22 मई से संसद के वार्षिक सत्र का आयोजन

चीन में 22 मई से संसद का वार्षिक सत्र होगा। 13वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस का तीसरा सत्र मार्च में ही होने वाला था। लेकिन महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। चीन में 24 घंटे के दौरान 22 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 21 बाहर से आने वाले लोगों के है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने बुधवार को बताया कि एक नया मामला गुआंगडोंग प्रांत का है। मंगलवार तक संक्रमितों की संख्या 82 हजार 858 पहुंच गई है, जबकि 4633 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका: न्यूयॉर्क में संक्रमण के तीन लाख केस

अमेरिका में 24 घंटे में 2208 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में 59 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। यह आंकड़ा 1955 से 1975 तक चले वियतनाम युद्ध में मरने वालों से भी ज्यादा हो गया है। इस युद्ध में 58 हजार 220 लोग मारे गए थे। अमेरिका दुनिया का पहला देश बन गया है, जहां 10 लाख से संक्रमित हो गए हैं। यहां आंकड़ा दुनियाभर के कुल मामलों का एक तिहाई है। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 हजार की मौत हो चुकी है। न्यूजर्सी में भी संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां छह हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया ऐसे राज्य हैं जहां अब तक 40 हजार से ज्यादा केस हो चुक हैं।

  • अमेरिकी फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी और डिपार्टमेंट एंड ह्यूमन सर्विस के अधिकारियों ने सांसदों से कहा- राज्यों में पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई) और टस्टिंग किट की कमी हो गई है। वहीं राष्ट्रपति ट्रम्प हमेशा से कहते रहे हैं कि देश में पर्याप्त मडिकल इक्विपमेंट हैं।
  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि ट्रम्प को अमेरिकी नागरिकों के प्रति और ईमानदार होने की जरूरत है। साथ ही उन्हें संक्रमण से निपटने के लिए और ठोस रणनीति बनानी चाहिए।
  • ट्रम्प ने मंगलवार रात मीट प्लांट सयंत्रों को खोलने की अनुमति दे दी है। इसे बुनियादी जरूरतों में शामिल किया गया है।
  • देश में मॉल के सबसे बड़े संचालक ने शुक्रवार से 10 राज्यों में 49 शॉपिंग सेंटर फिर से खोलने की योजना बनाई है।
  • अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी ने मंगलवार को चेतावनी दी कि आने वाले समय में और मौतें हो सकती हैं। खतरा अभी टला नहीं है।

अमेरिका आने वाले लोगों की जांच होगी: ट्रम्प
अमेरिका में आने वाले सभी लोगों की जांच की जागी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि हम इसके लिए एयरलाइंस कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। देश में आने वाले लोगों को विमान में सवार होने से पहले शरीर के तापमान और वायरस की जांच करानी होगी। ऐसा नियम विशेष रूप से उन देशों के यात्रियों के लिए बनाया जाएगा जो इस महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। ट्रम्प ने ब्राजील का उदाहरण दिया। इससे पहले चीन और यूरोपीय देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने अस्पताल के नियमों का उल्लंघन किया

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने अस्पताल के मास्क पहनने की नीतियों का उल्लंघन किया। वे मेयो क्लीनिक अस्पताल में कोरोना पर शोध करने वालों से मिलने गए थे। अस्पताल की ओर से इसके परिसर में आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क जरूरी किया गया है। मेयो क्लीनिक ने कहा कि उपराष्ट्रपति को दौरे से पहले इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने मास्क नहीं लगाया। इस पर पेंस ने कहा कि अमेरिका के उप राष्ट्रपति के तौर पर मेरी कोरोना की नियमित जांच होती रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि डिसीज कंट्रोल सेंटर ने मास्क को जरूरी नहीं बताया है

पाकिस्तान: ईरान पर प्रतिबंधों में ढील न देने पर इमरान ने की अमेरिका की निंदा
प्रधानमंत्री इमरान खान ने ईरान पर लगे प्रतिबंध न हटाने की वजह से अमेरिका की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वह वाशिंगटन के अवैध प्रतिबंधों की वजह से तेहरान का समर्थन करने के लिए बाध्य हैं। बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत में ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी और पाकिस्तान के प्रधान मंत्री ने कोरोनोवायरस प्रकोप के मद्देनजर दो देशों के बीच व्यापार आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने के प्रयासों का आह्वान किया।
पाकिस्तान में सिंध प्रांत के हिंदू विधायक राणा हमीर सिंह भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। पाकिस्तान में संक्रमण के कुल 15 हजार 508 मामले सामने आ चुके हैं और 343 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 3425 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
रूस : सीमाएं खोलने की तारीख तय नहीं
प्रधानमंत्री मिखाइल मिसुस्तिन ने बुधवार को कहा, “दूसरे देशों से लगी सीमाएं कब खोली जाएंगी, इस सवाल का जवाब देना फिलहाल नामुमकिन है। न ही ये बताया जा सकता कि पाबंदियां कब हटेंगी।” रुस ने 15 मार्च को चीन समेत सभी देशों से लगने वाली तमाम बॉर्डर सील कर दी थीं। यह प्रतिबंध 30 अप्रैल तक था। लेकिन, अब कहा गया है कि सीमाएं अगले आदेश तक बंद ही रहेंगी।

स्वीडन: लॉकडाउन लागू नहीं,
महामारी के बीच जहां सभी देशों में लॉकडाउन लगा है, वहीं स्वीडन में सरकार ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। यहां लोग खुद ही नियमों का पालन कर रहे हैं। यहां बिना किसी आदेश के ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियम का पालन कर रहे हैं। साथ ही अपने हाथ धो रहे हैं। स्वीडन काफी हद तक अन्य कुछ देशों के जैसे संक्रमण को काबू में करने में सफल रहा है। यहां अब तक 19 हजार 621 संक्रमित हैं, जबकि 2355 की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथी सभा, ठाणे ने की ऑनलाइन मीटिंग
Next Article देश के कोरोना संक्रमितों में से केवल 0.33% मरीज वेंटीलेटर और 1.5% ऑक्सीजन सपोर्ट पर; रिकवरी रेट 24.5% हुआ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?