ठाणे। कोरोना सक्रमण जैसी वैश्विक महामारी की इस आपदा के समय में पहली बार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की वर्चुअल जनरल मीटिंग ता. 28-4-2020, मंगलवार, रात्रि 8 बजे आयोजित की गई। ZOOM aap पर आयोजित इस मीटिंग का होस्ट का दायित्व नीरज बोथरा ने निभाया। सर्वप्रथम सभामंत्री जयंतीलाल बरलोटा ने सामूहिक नवकार मन्त्र का संगान ने किया।उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ दो महीने से ठाणे समाज से प्रत्यक्ष मुलाकात किसी की भी नही हुई,और ऊपर से इस कोरोना महामारी में भी हम सभी लोक डाउन हो गए।
हमे घर पर रहना है और सुरक्षित रहना है।मंत्रीजी ने प्रत्यक्ष समाज के कई परिवारों को फोन करके स्वास्थ्य की जानकारी ली,घर पर सुरक्षित रहने की सलाह भी दी। मंत्रीजी ने मुनिश्री अमृतकुमारजी के सानिध्य में ठाणे चातुर्मास से संभंधित के लॉक डाउन पश्चात समाज से सुझाव रखने की बात रखी।
सभा अध्यक्ष देवीलाल श्रीश्रीमाल ने भी सभी के हाल चाल पूछे और साधर्मिक अनुकम्पा की मदद की जानकारी भी दी,एवं किसी भी परिवार को राशन,आर्थिक मदद की जरूरत हो,तो उस परिवार का नाम गुप्त रखते हुए मदद की जाएगी। सभा कोषाध्यक्ष महेंद्र पुनमिया ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्देशित लॉक डाउन पश्चात कानूनी प्रक्रिया के तहत मुनिश्रीजी के आगमन की रूपरेखा बनाई जाए ऐसे सुझाव दिए। रमेश सोनी,कमलेश दुग्गड़,श्रीमती अनिता धारीवाल,अरुण जैन ,महेंद्र कोठारी,नवरत्न जैन ,विकास आच्छा आदि ने अपने विचार व सुझाव व्यक्त किये।
इस मीटिंग में हँसमुख श्रीश्रीमाल,विनोद वडाला,पारसमल बाफना,बिनोद कोठारी, कमलेश चंडालिया,मनसुख हिरण,अमृत श्रीश्रीमाल, भाविन भंसाली,ललित कोठारी,श्रीमती विमला हिरण,श्रीमती ललीता सोनी,श्रीमती कावेरी सोनी,राजेश बाफना आदि की भी इस मीटिंग में उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन के साथ मंत्री जयंतीलाल बरलोटा ने मंगल पाठ का पठन किया। तेरापंथी सभा ठाणे व पूरी टीम ने वर्चुअल मीटिंग आयोजित करने के लिए नीरज बोथरा के प्रति आभार व्यक्त किया।
तेरापंथी सभा, ठाणे ने की ऑनलाइन मीटिंग

