सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 2.12 लाख मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 2.12 लाख मौतें

Last updated: April 28, 2020 10:19 pm
Surabhi Saloni
Share
13 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 30 लाख 80 हजार 14 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 12 हजार 265 की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 29 हजार 44 ठीक हो चुके हैं। फ्रांस सरकार लॉकडाउन हटाने जा रही है। पुर्तगाल ने भी यही फैसला किया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुआर्ड फिलिप का कहना है कि फिलहाल जैसे हालात हैं, वैसे तो जंग के वक्त नही नहीं रहे। दूसरी तरफ, यूरोप के एक रिसर्च में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन अगले साल के आखिर तक आना मुश्किल है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने मंगलवार को संक्रमण से निपटने के लिए भारत को 1.5 बिलियन डॉलर ( करीब 11 हजार करोड़ रुपए) के कर्ज को मंजूरी दे दी। यह रकम बीमारी की रोकथाम और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग की सामाजिक सुरक्षा पर खर्च होगी। एडीबी के अध्यक्ष मात्सुगु असकावा ने कहा कि हम इस चुनौती से निपटने में भारत का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • दुनियाभर के एयरपोर्ट सूने 

कोरोनावायरस के चलते दुनियाभर में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पश्चिमी देशों में अमेरिका पर भी इसकी मार नजर आ रही है। यहां साउथ डकोटा और मैरीलैंड जैसे हवाई अड्डे सूने पड़े हैं। कभी बेहद भीड़भरे रहने वाले इन हवाई अड्डों पर अधिकांश दुकानें भी बंद हैं। यहां अब मुठ्ठीभर मुसाफिर ही पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बेहद कम संख्या की वजह से उनकी तुरंत सुरक्षा जांच करके बोर्डिंग पास इश्यू किए जा रहे हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 10,10,507 56,803 1,39,162
स्पेन 2,32,128 23,822 1,23,903
इटली 1,99,414 26,977 66,624
फ्रांस 1,65,842 23,239 45,513
जर्मनी 1,58,758 6,126 1,14,500
ब्रिटेन 1,57,149 21,092 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1,12,261 2,900 33,791
ईरान 91,472 5,806 70,933
चीन 82,836 4,633 77,555
रूस 93,558 867 8,456

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

फ्रांस : पीएम बोले- हमारी तो इकोनॉमी बैठ जाएगी
प्रधानमंत्री एडुआर्ड फिलिप ने मंगलवार को संसद को संबोधित किया। कहा, “फ्रांस में अनिश्चतकाल के लिए स्कूल, कॉलेज और कैफे जैसे स्थानों को बंद नहीं किया जा सकता। ये तो जंग के दौरान भी नहीं हुआ। हालात बिगड़ते हैं तो हमारे पास निपटने के साधन हैं। वायरस के दूसरे दौर की आशंका है। हमें ऐहतियात के साथ जीना सीखना होगा। ज्यादा लंबा लॉकडाउन रहा तो अर्थव्यवस्था होने का खतरा है। ये वो समय है जब हर नागरिक सरकार के साथ खड़ा हो और जो नियम बनाए गए हैं। उनका पालन करे।”

पुर्तगाल : आपातकाल हटेगा
राष्ट्रपति मार्सेलो रिबेलो ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार इसी हफ्ते राष्ट्रीय आपातकाल हटाने जा रही है। खास बात ये है कि कुछ दिन पहले उन्होंने ही इससे इनकार किया था। बहरहाल, मंगलवार को रिबेलो ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि भविष्य में हमें आपातकाल की जरूरत है। लेकिन, बहुत जरूरी हुआ तो विचार किया जाएगा। लोगों को ध्यान रखना होगा कि हम वायरस को कैसे रोक सकते हैं।”

लिथुआनिया : कैफे और रेस्टोरेंट्स खुलेंगे
सरकार ने बार और रेस्टोरेंट्स खोलने का फैसला किया। अब ये खुली जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए कारोबार कर सकेंगे। यहां 44 मौतें हो चुकी है। 1344 संक्रमित हैं। इस हफ्ते से लॉकडाउन में ढील दी जानी शरू हो चुकी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि कैफे और बार में हर टेबल के बीच 2 मीटर की दूरी होना जरूरी है। ये सिर्फ ओपन एरिया में ही सर्विस दे पाएंगे।

कोरोना वैक्सीन : 2021 तक आसान नहीं
यूरोपियन सेंटर फॉर डिसीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ईसीडीसी) के मुताबिक, 2021 के आखिर तक कोरोना वैक्सीन का तैयार होना मुश्किल है। संस्थान ने कहा, “वैक्सीन तैयार करना कठिन और काफी खर्चीला होता है। लेकिन, इसके कई जगह ह्यूमन ट्रायल्स चल रहे है। उम्मीद है कि ये सुरक्षित और काफी असरदार होंगे। वैक्सीन दुनिया के हिसाब से तैयार करने होंगे।”

अमेरिका : 74 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर और सीनियर फैले डॉक्टर क्रिस मुरे ने कहा है कि कोरोना से अमेरिका में 60 से 74 हजार तक लोग मारे जा सकते हैं। अमेरिका में अब तक 56 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा दुनिया में हुई कुल मौतों के एक चौथाई से भी ज्यादा है।

ब्रिटेन : पूर्व सैनिक को 12.5 लाख बर्थडे कार्ड
99 साल के पूर्व सैनिक टॉम मूर गुरुवार को 100वां जन्मदिन मनाएंगे। कुछ दिन पहले उन्होंने कोरोना पीड़ितों के लिए 36 मिलियन डॉलर जुटाए थे। जन्मदिन से पहले मूर को 12 लाख से ज्यादा बर्थडे कार्ड मिले हैं। मूर पिछले दिनों दुनिया की मीडिया में चैरिटी के लिए की गई पहल के लिए काफी चर्चा में रहे थे।

चीन : भारत का रवैया गलत
चीन की रैपिड टेस्टिंग किट्स के मानकों पर खरा न उतरने के वजह से भारत ने इनका ऑर्डर कैंसल कर दिया था। चीन ने मंगलवार को भारत के कदम को गलत और गैरजिम्मेदाराना बताया। दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता जि रोंग ने कहा, “हमने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के फैसले को गंभीरता से लिया है। चीन एक्सपोर्ट किए जाने वाले मेडिकल प्रोडक्ट्स की क्वॉलिटी को बहुत महत्व देता है।”

अमेरिका: 24 घंटे में 1303 की मौत
अमेरिका में 24 घंटे में 1303 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां मौतों का आंकड़ा 56 हजार 797 हो गया है। वहीं देश में 10 लाख से ज्यादा मरीज गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क स्टेट में दो लाख 98 हजार संक्रमित हैं, जबकि 22 हजार 623 लोगों की जान जा चुकी है।

ट्रम्प ने कहा- हम चीन से खुश नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि हम चीन से खुश नहीं हैं। वह कोरोना को दुनियाभर में फैलने से पहले ही रोक सकता था। उनका प्रशासन इसकी गंभीर जांच कर रहा है। हमारा मानना है कि महामारी जहां से शुरू हुआ, इसे वहीं रोका जा सकता था। वे चीन से नुकसान की मांग सकते हैं। हाल ही में ट्रम्प से एक जर्मन अखबार के संपादकीय को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसमें वायरस से हुए नुकसान के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए 165 अरब डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा गया था। इस पर ट्रम्प ने कहा- जर्मनी चीजों को देख रहा है, हम चीजों को देख रहे हैं और जर्मनी ने जितनी रकम मांगी है, हम उससे ज्यादा की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा- हमने अभी भुगतान की रकम को तय नहीं की है।

डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने के ट्रम्प के फैसले की जांच
अमेरिकी कांग्रेस की समिति ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने के फैसले की जांच शुरू कर दी है। अमेरिका के विदेश मामलों की कांग्रेस समिति के अध्यक्ष इलियॉट ऐंजल ने विदेश मंत्रालय से इस फैसले के संबंध में जरूरी सूचना और दस्तावेज चार मई तक समिति के सामने पेश करने की मांग की। ऐंजल ने सोमवार को विदेश मंत्रालय को लिखे अपने पत्र में कहा- महामारी के प्रकोप के बीच ट्रम्प का डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का फैसला बदले की कार्रवाई जैसा है। इसके कारण लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। डब्ल्यूएचओ की कुछ गलतियां रही हैं, लेकिन संगठन ने कोरोना को लेकर दुनिया के कई देशों की सरकारों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।

अर्जेंटीना: 1 सितंबर तक व्यावसायिक उड़ानों पर प्रतिबंध

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने सभी कमर्शियल फ्लाइट्स की टिकटों की बिक्री पर सितंबर तक प्रतिबंध लगा दिया है। मार्च से ही देश की सीमा बंद कर दी गई है। अर्जेंटीना की सीमा 15 मार्च से ही बंद है, यहां आने और जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगाई गई है। इक्वाडोर, पेरू और कोलंबिया समेत कई दक्षिण अमेरिकी देशों ने सभी व्यावसायिक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इटली: 26 हजार 977 मौतें
इटली में मरने वालों की संख्या 26 हजार 977 हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 99 हजार 414 पहुंच गई है। दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें यहीं हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कि 24 घंटे में 333 लोगों ने दम तोड़ा है। सोमवार को संक्रमण के एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस बीच कुछ जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। यहां का लोम्बार्डी प्रांत ज्यादा प्रभावित है। सरकार चार मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रही है।

न्यूजीलैंड: दो नए मामले, लॉकडाउन में ढील
न्यूजीलैंड में संक्रमण के दो नए मामले सामने के बाद संक्रमितों की 1472 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में महामारी को लेकर सतर्कता स्तर 4 से 3 कर दिया गया है। इसे कम से कम दो सप्ताह तक बनाए रखा जाएगा। 11 मई को समीक्षा के बाद ही आगे का फैसला किया जाएगा। यहां अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तान: सिंध के गवर्नर कोरोना पॉजिटिव
पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें प्रधानमंत्री इमरान का करीबी सहयोगी भी माना जाता है। इमरान इस्माइन ने सोमवार रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अल्लाह हमें महामारी इंशाल्लाह से लड़ने की ताकत दे।’’ सिंध में अब तक संक्रमण के 4,956 मामले आए हैं। यहां 6 इंस्पेक्टर समेत 50 पुलिस वाले भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

फ्रांस: 23 हजार से ज्यादा मौत
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मरने वालों की संख्या 23 हजार 293 हो गई है। 24 घंटे के दौरान 437 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3764 नए मामले सामने आए। यहां अब एक लाख 62 हजार 220 संक्रमित हो गए हैं। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में पिछले दो सप्ताह से मरने वालों की संख्या और नए मामलों में कमी आई है। फ्रांस में 17 मार्च से लॉकडाउन लागू है। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडौर्ड फिलीप मंगलवार को संसद में लॉकडाउन से बाहर निकलने के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘खर्चे के की वजह से 10% अमेरिकी नहीं कराना चाहते कोरोना संक्रमण का इलाज’
Next Article कोरोना से देश में अब तक 30 हजार 631 केस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण
social
August 31, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला आयोजन
social
August 31, 2026
अनुष्ठान करता है शक्ति संप्रेषण
social
August 31, 2026
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?