सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 30 हजार 631 केस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 30 हजार 631 केस

Last updated: April 28, 2020 10:41 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार 631 हो गई है। मंगलवार को गुजरात में 226, मध्यप्रदेश में 222, दिल्ली में 206, राजस्थान में 102, तमिलनाडु में 121 समेत 1100 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। उधर, पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लॉकडाउन तोड़कर सैकड़ों लोग टिकियापाड़ा बाजार में जमा हो गए। जब पुलिस ने उन्हें घर जाने के लिए कहा तो भीड़ ने जवानों पर पथराव कर दिया, जिसमें 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। अब इलाके में सीआरपीएफ तैनात की गई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 23.83% हो गई है। 17 ऐसे जिले हैं जहां पहले केस आए थे, लेकिन पिछले 28 दिनों में यहां कोई मामले सामने नहीं आए। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि आईसीएमआर का कहना है कि कोरोना के लिए कोई थैरेपी नहीं है। ऐसे में प्लाज्मा थैरेपी को इसके लिए इलाज नहीं कहा जा सकता है। आईसीएमआर ने सिर्फ अध्ययन करने के लिए इसे शुरू किया है।

दिल्ली में राशन के लिए परेशान लोग

देश में जारी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के मंडावली इलाके में लोग पिछले 11 दिन से राशन के लिए जूझ रहे हैं। ये तमाम लोग गरीब हैं और राशन के लिए सरकारी दुकानों पर ही निर्भर हैं।

कोरोना अपडेट्स 

  • पंजाब में आज कोई नया केस नहीं मिला, लेकिन राज्य में संक्रमण और न फैले इसलिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूसरे प्रदेशों से आने वालों को 21 दिन तक क्वारैंटाइन करने का फैसला लिया है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि देश में पिछले 14 दिनों में केस दोगुने होने की दर 8.7 दिन है, जबकि 7 दिन से यह 10.2 दिन है। आईसीएमआर से मंजूरी मिलने के बाद हम मई तक आरटी-पीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट किट बनाना शुरू कर देंगे। 31 मई से रोजाना एक लाख टेस्ट करने का लक्ष्य रखा है।
  • मुंबई में 55 साल से ज्यादा उम्र के सभी पुलिसवालों को ऐहतियातन छुट्‌टी पर जाने को कहा गया हैं। शहर में कोरोना से अब तक तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई है। वहीं, मुंबई में मंगलवार सुबह तक मरने वालों की कुल संख्या 219 तक पहुंच गई थी।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
25 अप्रैल 1835
23 अप्रैल 1667
26 अप्रैल 1607
19 अप्रैल 1580
27 अप्रैल 1561

26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 8590 1282 369
गुजरात 3774 434 181
दिल्ली 3314 1078 54
राजस्थान 2364 744 52
मध्यप्रदेश 2387 373 120
तमिलनाडु 2058 1128 25
उत्तरप्रदेश 2053 462 34
आंध्रप्रदेश 1259 258 31
तेलंगाना 1009 374 25
पश्चिम बंगाल 697 109 20
जम्मू-कश्मीर 565 176 8
कर्नाटक 523 207 20
केरल 486 359 4
पंजाब 342 101 19
हरियाणा 308 224 3
बिहार 366 64 2
ओडिशा 118 38 1
झारखंड 105 17 3
उत्तराखंड 54 34 0
हिमाचल प्रदेश 40 22 2
असम 38 27 1
छत्तीसगढ़ 37 32 0
चंडीगढ़ 56 17 0
अंडमान-निकोबार 33 18 0
लद्दाख 22 16 0
मेघालय 12 0 1
पुडुचेरी 8 4 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 2.12 लाख मौतें
Next Article स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मई के अंत तक भारत में तैयार हो जाएगी कोरोना रैपिड टेस्टिंग किट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण
social
August 31, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला आयोजन
social
August 31, 2026
अनुष्ठान करता है शक्ति संप्रेषण
social
August 31, 2026
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?