सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बुलंदशहर में साधुओं की हत्या को लेकर उद्धव ठाकरे ने यूपी के सीएम योगी को किया फोन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

बुलंदशहर में साधुओं की हत्या को लेकर उद्धव ठाकरे ने यूपी के सीएम योगी को किया फोन

Last updated: April 28, 2020 4:26 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार देर रात दो साधुओं की मंदिर परिसर में हत्या के बाद राजनीति तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे का यह योगी पर पलटवार है। क्योंकि पिछले दिनों महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की लिंचिंग के बाद योगी ने उद्धव को फोन करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

शिवसेना संजय राउत ने मंगलवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”बुलंदशहर के मंदिर में दो साधु-संतों की हत्या मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की और साधुओं की हत्या को लेकर चिंता व्यक्त की।” उद्धव ठाकरे ने कहा कि ऐसी अमानवीय घटना घटती है तब राजनीति न करके हमें एक साथ काम करते हुए अपराधियों को दंडित करवाना चाहिए।”

इससे पहले संजय राउत ने तंज कसते हुए लिखा, ”भयानक! बुलंदशहर, यूपी के एक मंदिर में दो साधुओं की हत्या, लेकिन मैं सभी से अपील करता हूं कि वे इसे सांप्रदायिक न बनाएं, जिस तरह से कुछ लोगों ने पालघर मामले में करने की कोशिश की।”

बुलंदशहर मेें साधुओं की हत्या
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर पर पिछले करीब 10 वर्षों से साधु जगनदास (55 वर्ष) और सेवादास (35 वर्ष) रहते थे। दोनों साधु मंदिर में रहकर पूजा करते थे। सोमवार की देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। जानकारी पुलिस को दी जिसके तुरंत बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एक युवक पर शक जताया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। उसे  दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव से अर्द्धनग्न अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है।

पालघर में दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी
बीते 17 अप्रैल को महाराष्ट्र के पालघर में दो साधु और एक ड्राइवर की करीब 200 लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि भीड़ ने इको वैन में बैठे दोनों साधु और उनके ड्राइवर को चोर समझ लिया था और फिर उनकी पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

पालघर मुद्दे पर बीजेपी ने उद्धव सरकार को घेरा
गौरतलब है कि पालघर में दो साधुओं की लिंचिंग के मुद्दे पर बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार को जमकर घेरा था। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उद्धव ठाकरे को फोन किया था और उनसे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सेंसेक्स ने 371 अंक और निफ्टी ने 98 पॉइंट ऊपर कारोबार किया
Next Article पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में एलओसी के पास तीन सेक्टर में की गोलीबारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण
social
August 31, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला आयोजन
social
August 31, 2026
अनुष्ठान करता है शक्ति संप्रेषण
social
August 31, 2026
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?