नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तब्लीगी जमात पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले जमातियों ने देशभर में संक्रमण फैलाया, अब प्लाज्मा डोनेट करने की सिफारिश करके कोरोना वॉरियर बनना चाहते हैं। तब्लीगी अपने गुनाहों पर शर्म करने की बजाय लाखों कोरोना योद्धाओं का अपमान कर रहे हैं। नकवी ने पहले भी जमातियों की वजह से फैले संक्रमण को तालिबानी जुर्म बताया था। उन्होंने इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 हजार 451 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 522, गुजरात में 247, दिल्ली में 190, राजस्थान में 77 समेत 1561 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 25 अप्रैल | 1835 |
| 23 अप्रैल | 1667 |
| 26 अप्रैल | 1607 |
| 19 अप्रैल | 1580 |
| 27 अप्रैल | 1561 |
26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 8590 | 1282 | 369 |
| गुजरात | 3548 | 394 | 162 |
| दिल्ली | 3108 | 877 | 54 |
| राजस्थान | 2262 | 744 | 50 |
| मध्यप्रदेश | 2165 | 357 | 110 |
| तमिलनाडु | 1937 | 1101 | 24 |
| उत्तरप्रदेश | 1986 | 399 | 31 |
| आंध्रप्रदेश | 1177 | 235 | 31 |
| तेलंगाना | 1003 | 332 | 25 |
| पश्चिम बंगाल | 649 | 105 | 20 |
| जम्मू-कश्मीर | 546 | 164 | 7 |
| कर्नाटक | 512 | 193 | 19 |
| केरल | 482 | 355 | 4 |
| पंजाब | 330 | 98 | 19 |
| हरियाणा | 301 | 213 | 3 |
| बिहार | 346 | 56 | 2 |
| ओडिशा | 111 | 37 | 1 |
| झारखंड | 103 | 17 | 3 |
| उत्तराखंड | 51 | 33 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 40 | 22 | 2 |
| असम | 36 | 27 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 37 | 32 | 0 |
| चंडीगढ़ | 45 | 17 | 0 |
| अंडमान-निकोबार | 33 | 18 | 0 |
| लद्दाख | 20 | 16 | 0 |
| मेघालय | 12 | 0 | 1 |
| पुडुचेरी | 8 | 4 | 1 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 2 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।

