ठाणे। कोरोना की इस आपदा के समय मे सेवा संस्कार एवं संगठन के भाव के साथ तेरापंथ युवक परिषद ठाणे सिटी की कार्यकारिणी की पहली बार वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई। ज़ूम पर आयोजित इस मीटिंग का होस्ट का दायित्व उपाध्यक्ष विकास आच्छा ने निभाया।
सामूहिक मंगलाचरण के बाद विजय गीत का संगान अमृत श्रीश्रीमाल ने किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथी सभा ठाणे के मंत्री जयंती लाल बरलोटा ने किया। तेयुप के अध्यक्ष कमलेश दुग्गड ने सभी का स्वागत किया एवं अपने उदबोधन में कहा कि आज की मीटिंग का मुख्य उद्देश्य कोविड 19 के कहर में अपने सभी युवा साथियों की सार संभाल करना है। जैसे ही यह लॉक डाउन खत्म होता है और ठाणे में आगामी चातुर्मास के लिए ठाणे पधार रहे *मुनि अमृत कुमार जी थाना 2 की सेवा करना है।
सभा ठाणे अध्यक्ष देवीलाल श्रीश्रीमाल मंत्री जयंती लाल बरलोटा ने युवा को संबोधित करते हुए कहा कि सभा इस आपदा के समय मे पूरे समाज और आप जैसे युवा साथियों के साथ पूरी तन्मयता से जुटी हुई है और आपकी हर तकलीफ में आपके साथ खड़ी रहेगी।
और इस्थिति सामान्य होते ही आगामी चातुर्मास को सफल कराना है।
राजेश भटेवरा, कमलेश चंडालिया, ललित कोठारी, मनसुख हिरण, हितेश मेहता, गिरीश सिसोदिया, भरत सिंघवी, भरत श्रीश्रीमाल आदि ने अपने विचार रखे।
आभार ज्ञापन मंत्री भाविन भंसाली ने किया।
तेयुप अध्यक्ष कमलेश दुग्गड एवं पूरी टीम ने वर्चुअल मीटिंग आयोजित करने के लिए विकास आच्छा के प्रति आभार व्यक्त किया।
तेयुप ठाणे सिटी कार्यकारिणी की ऑनलाइन मीटिंग

