सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें;24 घंटे में ब्रिटेन में 413 और इटली में 260 लोगों की जान गई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें;24 घंटे में ब्रिटेन में 413 और इटली में 260 लोगों की जान गई

Last updated: April 27, 2020 8:21 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 29 लाख 82 हजार 647 लोग संक्रमित हैं। 2 लाख 6 हजार 342 की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 75 हजार 299 ठीक हुए हैं। यूके मीडिया के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ठीक होने के बाद 10 डॉउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। दरअसल, पीएम जॉनसन ने कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण सामने आने के बाद 27 मार्च को खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें 3 दिन आईसीयू में भी रखा था। 12 अप्रैल को जॉनसन की अस्पताल से छुट्टी हुई थी।

इस बीच, ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 413 लोगों की मौत हुई तो इटली में 260 लोगों की जान गई है। मार्च के बाद अप्रैल महीने में दोनों देशों में यह एक दिन की सबसे कम मौतें हैं। ब्रिटेन में अब तक संक्रमण से कुल 20 हजार 732 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इटली में 26 हजार 644 लोगों की मौत हो चुकी है।

न्यूयॉर्क में खाने के लिए कतार में लोग

न्यूयॉर्क के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित इलाकों में लोग चैरिटी से मिलने वाला खाना लेने के लिए लंबी कतार लगा रहे हैं। इन लोगों को खाने के सामान के बैग दिए जा रहे हैं, ताकि महामारी के दौरान इन्हें खाने की परेशानी न हो। खाने के बैग लेते समय सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा जाता है।

वहीं, चीन ने साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए असभ्य तौर-तरीकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के मुताबिक, बिना रुमाल या मुंह पर हाथ रखे खांस या छींक नहीं सकते हैं। इन नियमों को नहीं मानने वालों को जुर्माना भरना होगा। वुहान जहां से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी, वहां अब संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य हो गई है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 9 लाख 80 हजार 784 55 हजार 094 1 लाख 18 हजार 775
स्पेन 2 लाख 26 हजार 629 23 हजार 190 1 लाख 17 हजार 727
इटली 1 लाख 97 हजार 675 26 हजार 644 64 हजार 928
फ्रांस 1 लाख 62 हजार 100 22 हजार 856 44 हजार 903
जर्मनी 1 लाख 57 हजार 177 5 हजार 913 1 लाख 12 हजार
ब्रिटेन 1 लाख 52 हजार 840 20 हजार 732 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1 लाख 10 हजार 130 2 हजार 805 29 हजार 140
ईरान 90 हजार 481 5 हजार 710 69 हजार 657
चीन 82 हजार 827 4 हजार 632 77 हजार 394
रूस 80 हजार 949 747 6 हजार 767

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: ट्रम्प ने बंद की प्रेस ब्रीफिंग

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2494 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मौतों का कुल आंकड़ा 54 हजार 357 हो गया है, जबकि नौ लाख 63 हजार 472 संक्रमित हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया- प्रेंस ब्रीफिंग का कोई मतलब नहीं है। इसका कोई उद्देश्य नहीं रह जाता, जब पक्षपाती मीडिया शत्रुतापूर्ण सवालों के अलावा कुछ नहीं पूछता। उन्हें उससे रेटिंग मिलती हैं, लेकिन अमेरिकी नागरिकों को फेक न्यूज के अलावा कुछ नहीं मिलता।

इससे पहले प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रम्प कई बार पत्रकारों से उलझते भी नजर आए थे। शुक्रवार को वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना ही चले गए थे।

 

  • हवाई के गवर्नर डेविड इगे ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में स्टे-एट-होम ऑर्डर 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। यह आदेश 30 अप्रैल को खत्म होने वाला था। बाहर से आने वाले पर्यटकों को मई के अंत तक 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा। राज्य में आने वाले पर्यटकों में 98% की कमी देखी जा रही है।
  • अमेरिका के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में अब तक 21 हजार 908 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 88 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।
  • अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण के एक लाख पांच हजार 523 मामले न्यूजर्सी में हैं। यहां अब तक 5863 लोगों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तान: 24 घंटे में 581 नए मामले आए

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 581 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल संक्रमित 13,304 हैं और 277 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा मामले पंजाब (5,446) और सिंध (4615) में आए हैं।यहां सामूहिक नमाज के लिए तय शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है। मौलवी सरकार के दिशा-निर्देशों की पूरी तरह अनदेखी कर रहे हैं। मौलवियों के दबाव में आकर इमरान पहले ही मस्जिदों में सामूहिक नमाज की इजाजत दे चुके हैं।

बांग्लादेश: ढाका के एक इस्कॉन मंदिर में 31 लोग संक्रमित मिले
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक इस्कॉन मंदिर परिसर में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 5416 हो गई है। अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की रोकने के लिए पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है। इस परिसर में मंदिर के पुरोहित समेत सौ से ज्यादा लोग रह रहे थे।

रूस: 80 हजार से ज्यादा संक्रमित

रूस के ऑफिशियल क्राइसिस रिस्पॉन्स सेंटर ने रविवार को कहा कि यहां 24 घंटे में 6361 मामले मिले हैं और 66 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 80 हजार 949 हो गया है, जबकि 747 लोगों की जान जा चुकी है।

स्पेन: बच्चों को बाहर जाने की अनुमति मिली

स्पेन में एक दिन में 288 लोगों की मौत हुई है। एक महीने के बाद इतनी कम मौतें दर्ज की गई हैं। लॉकडाउन के छह हफ्ते बाद पहली बार बच्चों को बाहर जाने की अनुमति मिली है। यहां 14 साल के बच्चे 1 घंटे तक किसी वयस्क की देखरेख में खेल सकते हैं। यहां अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है

क्यूबा: अफ्रीकी देशों में भी मेडिकल टीमें भेजीं
महामारी की शुरुआत के बाद से क्यूबा ने कई देशों में मेडिकल टीमें भेज कर उनकी मदद की है। क्यूबा ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका में 216 स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें भेजीं। यहां की सरकार ने अब तक इटली, मैक्सिको, अंगोला, जमैका, वेनेजुएला समेत 19 देशों में स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा है। इनमें करीब 900 डॉक्टर्स और नर्सें शामिल हैं।  यहां अब तक 1337 संक्रमित हैं, जबकि 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा- लंबे लॉकडाउन से हाशिये पर चले जाएंगे लाखों भारतीय
Next Article कोरोना से देश में अब तक 27 हजार 890 केस;दिल्ली में 3 अस्पतालों के डॉक्टर समेत 74 स्टाफ पॉजिटिव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?