सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 27 हजार 890 केस;दिल्ली में 3 अस्पतालों के डॉक्टर समेत 74 स्टाफ पॉजिटिव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 27 हजार 890 केस;दिल्ली में 3 अस्पतालों के डॉक्टर समेत 74 स्टाफ पॉजिटिव

Last updated: April 27, 2020 8:20 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हजार 890 हो गई। रविवार को महाराष्ट्र में 440, दिल्ली में 293, गुजरात में 230, मध्यप्रदेश में 145, राजस्थान में 102 समेत 1600 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए। आंध के कुरनूल से सांसद डॉ. संजीव कुमार के परिवार के 6 सदस्य संक्रमित हैं। दिल्ली के बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल के 29 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भी डॉक्टरों समेत स्टाफ के 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। दिल्ली एम्स की चौथी नर्स संक्रमित मिली। उसके दो बच्चे भी संक्रमित हो गए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार शाम तक 24 घंटे में 1975 नए मामले सामने आए। देश में 26 हजार 917 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 3 का इलाज चल रहा है, 5914 ठीक हुए हैं और 826 की मौत हुई।

केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में हॉट स्पॉट इलाके नॉन हॉट स्पॉट में तब्दील हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 283 जिलों में बीते 28 दिन में संक्रमण की स्थिति बताई। उनके मुताबिक, रविवार तक 64 जिलों में 7 दिन से, 48 जिलों में 14 दिन से, 33 जिलों में 21 दिन से, 18 जिलों में 28 दिन से कोई नया केस सामने नहीं आया है। हर्षवर्धन रविवार को एम्स पहुंचे थे। यहां उन्होंने ट्रामा का निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर को कोविड वार्ड बनाया गया है।

देश में बड़े पैमाने पर टेस्ट किट का निर्माण किया जा रहा

चीन से मंगाई गई रैपिड टेस्ट किट खराब होने के बाद देश में इनकी कमी होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब हरियाणा के मानेसर में दक्षिण कोरिया की एक कंपनी ने रैपिड टेस्ट किट बनाने की शुरुआत कर दी है।

कोरोना से संबंधित अहम अपडेट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन खत्म होने से 6 दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ हालात की समीक्षा करेंगे। महामारी पर मुख्यमंत्रियों के साथ यह उनकी तीसरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म होगा। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को बस्वा जयंती पर शुभकामनाएं दीं।
    • तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके वकील ने दावा किया है। मुशर्रफ ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच के कहने पर मौलाना साद ने टेस्टिंग कराई थी। मौलाना साद को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पेश होने का आदेश दिया है।
    • गुड़गांव विकास प्राधिकरण के सीईओ वीएस कुंडु ने कहा कि लॉकडाउन के कारण शहर में मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस, आईटी ऑफिस और बीपीओ कर्मचारियों को जुलाई के अंत तक वर्क फ्रॉम होम करने का फैसला लिया जा सकता है।
    • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानिस्वामी ने चेन्नई में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कम्पलीट लॉकडाउन की घोषणा की है।

    5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

    दिन मामले
    25 अप्रैल 1835
    23 अप्रैल 1667
    19 अप्रैल 1580
    21 अप्रैल 1537
    24 अप्रैल 1408

    26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
    कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

    राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
    महाराष्ट्र 8068 1188 342
    गुजरात 3301 313 155
    दिल्ली 2918 877 54
    राजस्थान 2185 629 41
    मध्यप्रदेश 2090 302 103
    तमिलनाडु 1885 1020 24
    उत्तरप्रदेश 1873 327 30
    आंध्रप्रदेश 1097 231 31
    तेलंगाना 1001 316 25
    पश्चिम बंगाल 611 105 20
    जम्मू-कश्मीर 523 137 7
    कर्नाटक 503 182 19
    केरल 469 342 4
    पंजाब 322 84 18
    हरियाणा 296 199 3
    बिहार 274 56 2
    ओडिशा 103 35 1
    झारखंड 82 13 3
    उत्तराखंड 51 26 0
    हिमाचल प्रदेश 40 22 2
    असम 36 27 1
    छत्तीसगढ़ 36 32 0
    चंडीगढ़ 36 17 2
    अंडमान-निकोबार 33 18 0
    लद्दाख 20 16 0
    मेघालय 12 0 1
    पुडुचेरी 8 4 1
    गोवा 7 7 0
    मणिपुर 2 2 0
    त्रिपुरा 2 2 0
    अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
    मिजोरम 1 1 0

    ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 26 हजार 917 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 3 का इलाज चल रहा है, 5914 ठीक हुए हैं और 826 की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 2 लाख मौतें;24 घंटे में ब्रिटेन में 413 और इटली में 260 लोगों की जान गई
Next Article प्रवासी मजदूरों को एक-एक हजार रुपये और 15 दिन का मुफ्त राशन देगी योगी सरकार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?