सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 90 हजार मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 90 हजार मौतें

Last updated: April 24, 2020 9:52 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक एक लाख 91 हजार 74 लोगों की मौत हो चुकी है। 27 लाख 26 हजार 274 संक्रमित हैं। 7 लाख 49 हजार 666 ठीक हो चुके हैं। चीन की एक कंपनी ने पाकिस्तान में कोरोना वैक्सीन ट्रायल के लिए मंजूरी मांगी है। इमरान सरकार ने इस पर अब तक कोई फैसला नहीं किया। दूसरी तरफ, डब्लूएचओ ने कहा है कि वो जनवरी से कोरोना पर रिसर्च कर रहा है।

स्पेन के लिए एक राहत भरी खबर है। 24 घंटे में यहां 367 लोगों की मौत हुई। करीब एक महीने में, एक दिन में होने वाली मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने पाबंदियों में कुछ ढील दी थी। सिडनी के बीच खोले गए थे। केनबरा में रेस्टोरेंट्स को पार्सल डिलीवरी की मंजूरी मिली थी। लेकिन, जब लोगों ने नियमो का पालन नहीं किया तो बीच बंद कर दिए गए।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 8 लाख 86 हजार 709 50 हजार 243 85 हजार 922
स्पेन 2 लाख 13 हजार 024 22 हजार 157 89 हजार 250
इटली 1 लाख 89 हजार 973 25 हजार 549 57 हजार 576
फ्रांस 1 लाख 58 हजार 183 21 हजार 856 42 हजार 088
जर्मनी 1 लाख 53 हजार 129 5 हजार 575 1 लाख 6 हजार 800
ब्रिटेन 1 लाख 38 हजार 078 18 हजार 738 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1 लाख 1 हजार 790 2 हजार 491 18 हजार 491
ईरान 87 हजार 026 5 हजार 481 64 हजार 843
चीन 82 हजार 804 4 हजार 632 77 हजार 257
रूस 62 हजार 773 555 4 हजार 891

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

डब्लूएचओ : जनवरी से जारी है रिसर्च
डब्लूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहेनोम के मुताबिक, कोरोनावायरस के वैक्सीन पर रिसर्च जनवरी में ही शुरू कर दिया गया था। अब इसके लिए नए मापदंड अपनाए जा रहे हैं। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन नई पहल कर रहा है। इसमें उन संगठनों को एक ही मंच पर लाया जाएगा जो वैक्सीन पर रिसर्च कर रहे हैं। 4 मई को एक बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें कई देश और संगठन कोविड-19 रिसर्च के लिए डोनेशन का ऐलान करेंगे। फिलहाल, 7.5 अरब यूरो जुटाने का लक्ष्य है। इसके लिए ‘एक्ट टूल’ बनाया गया है। सभी देशों को आंकड़ें साझा करने होंगे।

पाकिस्तान : चीनी कंपनी करना चाहती है ट्रायल

चीन की कंपनी ‘साइनोफॉर्म’ ने पाकिस्तान सरकार को एक ऑफर दिया है। इसके मुताबिक, कंपनी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के साथ पाकिस्तान में कोरोना वैक्सीन ट्रायल करना चाहती है। ‘जियो न्यूज’ ने कंपनी के एक अफसर के हवाले से कहा कि पाकिस्तान में ट्रायल होने से दोनों देशों को फायदा होगा। इमरान सरकार ने अब तक चीनी कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।

पाकिस्तान : आईएसआई लगाएगी संक्रमितों का पता
प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि खुफिया एजेंसी आईएसआई संक्रमितों का पता लगाने में मदद करेगी। कुछ पत्रकारों से बातचीत में इमरान ने कहा- हम ट्रैक एंड ट्रेस के लिए अपनी ताकतवर खुफिया एजेंसी का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। खान के मुताबिक, जहां ज्यादा केस मिलेंगे, उन इलाकों को लॉकडाउन किया जाएगा। लेकिन, कारोबारी इलाकों में ढील जारी रहेगी।

स्पेन : मौतों की दम में कमी
24 घंटे में यहां 367 लोगों की मौत हुई। करीब एक महीने में, एक दिन में होने वाली मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है। इसके पहले 22 मार्च 395 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन, इसके बाद यह तादाद बढ़ती रही। देश में कुल 22 हजार 524 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।

फ्रांस : सरकार की सख्ती
सरकार ने यहां निकोटिन वाले पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगा दी। तंबाकू वाले प्रोडक्ट्स अब दुकानों में भी नियमों के मुताबिक ही बेच जा सकेंगें। सरकार के मुताबिक, इन पदार्थों की वजह से सोशल कॉन्ट्रैक्ट बढ़ने की शिकायत मिली थीं।

जर्मनी : नई चिंता
रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक, देश में कोरोना री-प्रोडक्शन रेट बढ़ा है। यह 0.7 से 0.9 हो गया है। इसका मतलब यह है कि हर 10 संक्रमित 9 लोगों तक संक्रमण पहुंचा रहे हैं। इस बीच, चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि कुछ राज्य पाबंदियों में जल्द ढील दे रहे हैं। यह जल्दबाजी खतरनाक साबित हो सकती है।

अमेरिका :  

महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में पिछले 24 घंटे में  3 हजार 71 लोगों की जान गई हैं और 25 हजार 90 मामले सामने आए हैं।  न्यूयॉर्क में पाबंदियां हटाने की मांग तेज हो गई है। लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लेसियो ने कहा है कि मई के अंत तक ही इस पर कोई फैसला किया जाएगा। इस बीच, संसद ने 484 बिलियन डॉलर (करीब 37 लाख करोड़ रुपए) के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी। इससे घाटे में चल रहे छोटे व्यापरियों को कर्ज देने की योजना दोबारा शुरू की जाएगी। संक्रमण के दौर में यह चौथा राहत पैकेज है।

इंडोनेशिया : रमजान में संक्रमण की चेन तोड़ने की दुआ करें

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शुक्रवार को कहा- इस बार रमजान पर गलियों में उत्साह नहीं है। मस्जिदें सुनसान हैं। आइए हम सब मिलकर इस रमजान पर संक्रमण की चेन तोड़ने की दुआ करें, जिससे हम अपनी, अपने संबंधियों और राष्ट्र को सुरक्षित रख सकें। इससे पहले गुरुवार की आधी रात राजधानी जकार्ता से देश में कहीं आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी।

दक्षिण कोरिया में पिछले 40 दिन में एक भी मौत नहीं

दक्षिण कोरिया में संक्रमण से मरने वालों की संख्या कम हो रही है। यहां पिछले 40 दिन में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। दक्षिण कोरिया में अब तक 240 लोगों की मौत हुई है और 10 हजार 708 संक्रमित मिले हैं। 8 हजार 501 लोग ठीक भी हुए हैं।

सिंगापुर : 24 घंटे में 897 नए मामले 

सिंगापुर में पिछले चौबीस घंटे में 897 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में केवल 13 सिंगापुर के लोग हैं। संक्रमित होने वाले नए लोगों में ज्यादातर वर्क परमिट पर काम करने वाले मजदूर हैं। यहां 43 छोटे-छोटे डोरमेट्री हैं जिनमें करीब 2 लाख मजदूर रहते हैं। डोरमेट्री काफी करीब में है। ऐसे में संक्रमण तेजी से यहां फैल रहा है।

दक्षिण अफ्रीका : मई से राहत की उम्मीद 

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गुरुवार को कहा कि 1 मई से देश में धीरे-धीरे कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में राहत दी जाएगी। संक्रमण से निपटने के लिए पांच स्तर वाली एक अलर्ट प्रणाली भी अपनाई जाएगी। फिलहाल, यहां पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article देश में रमजान:प्रधानमंत्री ने मुबारकबाद दी ; जामा मस्जिद के शाही इमाम बोले- नमाज के वक्त कमरे में 3 से ज्यादा लोग न रहें
Next Article कोरोना से देश में अब तक 24 हजार 427 केस; बीते 24 घंटे में 1752 नए मरीज मिले

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?