By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं जयदेव उनादकट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं जयदेव उनादकट

Last updated: April 22, 2020 12:17 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करना है। उनादकट ने दिसंबर 2010 में 19 साल की उम्र में भारत के लिए अपना अभी तक का इकलौता टेस्ट मैच खेला था। वह हालांकि भारत के लिए सात वनडे और 10 टी-20 मैच खेल चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट टूर्नामेंट्स पर ब्रेक लगा हुआ है। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। ऐसे में क्रिकेटर्स भी घर में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं, लेकिन साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ जुड़े हुए हैं।

उनादकट ने अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के साथी ईश सोढ़ी के साथ फ्रेंचाइजी के फेसबुक पेज पर बात करते हुए कहा, “मैं लाल गेंद से गेंदबाजी करना पसंद करता हूं। मुझे एक टेस्ट मैच खेलने के बाद दूसरा मैच खेलने का मौका नहीं मिला इसलिए यह बात मेरे दिमाग में चलती रहती है। इस समय हालांकि भारतीय टीम में प्रतिद्वंद्विता काफी कड़ी है। मैं कह सकता हूं कि अभी तक सबसे मजबूत।”

भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण इस समय शानदार है। इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार के हाथों में इसकी बागडोर है और इनमें से किसी को भी मौका मिलता है तो सभी अच्छा करते हैं।

बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने साथ ही कहा कि वह खेल के अन्य प्रारूपों में भी बेहतर होना चाहते हैं।  उन्होंने कहा, “हाल के दिनों में छोटे प्रारूप मेरी ताकत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक प्रारूप का विशेषज्ञ नहीं बनना चाहता हूं बल्कि में विविधता वाला गेंदबाज बनना चाहता हूं क्योंकि मैं सभी प्रारूप में जगह बनाना चाहता हूं।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना: डॉक्टरों पर हमलों के बाद अमित शाह ने संभाली कमान, सुरक्षा देने का किया वादा
Next Article अवसर को समय रहते पहचानें, जरूर मिलेगी सफलता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?