राजकुमार गौतम/बस्ती। भौतिक चिकित्सक जागरूकता एवं जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी डॉ अमित शर्मा ने समिति के सदस्यों से सहयोग राशि इकट्ठा कर प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹ 50000 का दान दिया है डॉ अमित शर्मा ने बताया कि कोरोना वैश्विक संकट को देखते हुए इसके पूर्व भी गनेशपुर में मास्क एवं सैनिटाइजर का निःशुल्क वितरण किया गया था। बड़ेबन चौराहे के पास अन्नपूर्णा रसोई सभी के सहयोग से चलाया जा रहा है, जहां पर बाहर से आए लोगों के लिए भोजन, नाश्ता, पानी का वितरण किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक डॉ अमित शर्मा पेसे से चिकित्सक हैं, पूर्व में वह डब्ल्यूएचओ में भी काम कर चुके हैं, लेकिन वर्तमान कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए उन्हें डब्ल्यूएचओ ने पुन: सहयोग के लिए बुलाया। वर्तमान में वह नि:शुल्क, नि:स्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने सेवा के बदले वेतन देने की पेशकश रखी, लेकिन हमने जनसेवा के लिए वेतन लेने से मना कर दिया। सहयोग राशि में दान देने वाले डॉक्टर कृष्णा वर्मा, डॉक्टर अभिजीत राय, डॉक्टर दिनेश दुबे, डॉक्टर रितेश सिंह, डॉक्टर सौरभ पांडे, डॉक्टर सतीश सिंह, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर पुनीत मिश्रा, डॉक्टर संदीप शर्मा व संजय पांडे है। डॉ अमित कुमार शर्मा ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्य व्यक्तिगत रूप से भी समाज हित के लिए सरकार के निर्देश के अंतर्गत रहकर यथाशक्ति सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।
भौतिक चिकित्सक जागरूकता एवं जन कल्याण समिति बस्ती ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 50 हजार

