सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: काम कर गया ‘सील’ मॉडल, देश के 3 हॉटस्पॉट कोरोना मुक्त, ऐसे मिली सफलता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

काम कर गया ‘सील’ मॉडल, देश के 3 हॉटस्पॉट कोरोना मुक्त, ऐसे मिली सफलता

Last updated: April 11, 2020 3:50 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है और शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 7400 के पार चली गई है। पिछले 24 घंटों में 40 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या भी 239 तक पहुंच गई है। इस बीच कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए देश में इस्तेमाल किया जा रहा ‘हॉटस्पॉट सील’ मॉडल सफल होता दिख रहा है। देश के तीन राज्यों में एक-एक हॉटस्पॉट कोरोना मुक्त हो गया है। राजस्थान में भीलवाड़ा, महाराष्ट्र के सांगली में इस्लामपुर और दिल्ली का पहला हॉटस्पॉट दिलशाद गार्डन कोरोना से मुक्त हो गया है। आइए जानते हैं कैसे ये दिन हॉटस्पॉट कोरोनो फ्री स्पॉट बन गए।

राजस्थान का भीलवाड़ा बना मॉडल
मार्च में राजस्थान के भीलवाड़ा में कोरोना के मरीजों की संख्या अचानक तेजी से बढ़ने लगी। यहां 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। लेकिन अब यहां एक भी कोरोना मरीज नहीं है। भीलवाड़ा ने जिस तरह कोरोना पर जीत पाई उसकी देश-विदेश में चर्चा हो रही है। मार्च के तीसरे सप्ताह में यहां 27 कोरोना मरीज मिले थे। करीब 20 दिन के बेहतर प्रबंधन के बाद अब यह कोरोना से मुक्त है।

भीलवाड़ा को कर दिया गया था सील
जिले के कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने तेजी दिखाते हुए सबसे पहले जिले की सीमाएं सील कर दीं। पहले से लागू लॉकडाउन को यहां काफी सख्त कर दिया गया। जरूरी सेवाओं के लिए खुलने वाली दुकानों को भी बंद कर दिया गया। किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई। मेडिकल टीम के अलावा शहर में किसी के लिए प्रवेश मुमकिन नहीं था। राशन और दूध जैसी सामग्री घर-घर पहुंचाने का इतंजाम किया गया। 1500 लोगों को आइसोलेट किया गया और इनके घर के बाहर जवान तैनात कर दिए गए। घर-घर सर्वे और लाखों लोगों की स्क्रीनिंग की गई। क्वारंटाइन के लिए जिले के सभी होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल और हॉस्टल को अधिग्रहित कर लिया गया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगातार हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराया गया। जनता ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया और इसका नतीजा है कि आज भीलवाड़ा ना सिर्फ कोरोना मुक्त हुआ है, बल्कि दूसरों के लिए एक मॉडल भी बन गया है। यूपी, दिल्ली के अलावा दूसरे कई देशों ने भी इस मॉडल को अपनाया है।

इस्लामपुर ने कोरोनो को किया काबू
महाराष्ट्र के सांगली जिले का एक छोटा कस्बा है इस्लामपुर। अब यह कोरोना के खिलाफ जंग में उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। 23 मार्च को यहां एक परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले तो 70 हजार की आबादी वाला यह कस्बा परेशान हो उठा। लेकिन करीब 18 दिन बाद भी यहां संक्रमितों की संख्या 26 तक पहुंची और ये सभी उन्हीं 4 लोगों के संपर्क में आए लोग हैं। इनमें से 9 तो बुधवार तक घर भी लौट गए। इस परिवार के बाहर यह वायरस फैल नहीं सका। अब यह हॉटस्पॉट संक्रमण मुक्त हो चुका है। वजह है जिला प्रशासन की तेजी और हॉटस्पॉट सील मॉडल।

कैसे इस्लामपुर को मिल जीत?
जिले में पहला केस सामने आया तो सांगली जिला प्रशासन ने ऐक्शन मोड में आने में देरी नहीं की। तुरंत एक डिस्ट्रिक्ट रैपिड ऐक्शन फोर्स का गठन किया। इन्हें पहली जिम्मेदारी दी गई पॉजिटिव मिले 4 लोगों के नजदीकी लोगों को की पहचान करना। इस परिवार के निवास स्थान से एक किलोमीटर दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। जिला कलेक्टर अभिजीत ने कहा, ‘हमने 53 हाई रिस्क और 436 लो रिस्क कॉन्टैक्ट्स की पहचान की। जिनमें लक्षण दिखे उन्हें आइसोलेशन में भेजा और जांच कराई। जिनमें कोई लक्षण नहीं था उन्हें क्वारंटाइन करके रखा गया।’

पूरे इलाके में ऐसे थे इंतजाम
उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में 1608 परिवार थे, जिनमें कुल 7600 सदस्य थे। एक किलोमीटर का एक और बफर जोन बनाया गया। बाहर निकले और अंदर आने के लिए एक-एक रास्ता ही रखा गया, बाकी सब बंद कर दिए गए। रातोंरात इस्लामपुर के सभी बाजारों में बैरिकेड लगा दिए गए। उसी रात सैनिटेशन का काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन जल्द ही प्राशासन ने हर चीज का इंतजाम कर दिया। इस जोन से जो भी गाड़ियां बाहर निकलतीं उन्हें डिसइंफेक्शन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। बफर जोन में एक परिवार से एक ही व्यक्ति को जरूरी सामान के लिए बाहर निकलने की छूट मिलती थी।

दिल्ली के दिलशाद गार्डन ने काबू किया कोरोना
दिल्ली के पहले हॉटस्पॉट दिलशाद गार्डन में बीते 10 दिनों में एक भी कोरोना से संक्रमण का नया केस सामने नहीं आया है। एक के बाद एक कुल 8 संक्रमित मिलने के बाद इस इलाके में सरकार का ऑपरेशन शील्ड चलाया था। ऑपरेशन के दौरान 81 से अधिक लोगों की जांच भी की गई है, जिसमें किसी को कोरोना नहीं मिला है। सरकार का दावा है कि इस अभियान के तहत 15 दिनों तक की गई मेहनत के बाद इस इलाके को कोरोना मुक्त कर लिया है। अभी निगरानी कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

कैसे चला ऑपरेशन शील्ड?
8 मामले सामने आने पर दिलशाद गार्डन और पुरानी सीमापुरी के कुछ इलाके सील कर दिए गए थे। एहतियात से केस नहीं बढ़े। इलाके को सील कर आवाजाही को बंद कर दिया गया। कॉलोनी में लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया।123 मेडिकल टीम ने घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा, ‘दिलशाद गार्डन में पहला ऑपरेशन शील्ड चलाया गया। हजारों लोगों को क्वारंटाइन किया गया। अब यह क्षेत्र कोरोनामुक्त कर लिया गया है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भौतिक चिकित्सक जागरूकता एवं जन कल्याण समिति बस्ती ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 50 हजार
Next Article आज जितनी अधिक भाषाओं का ज्ञान,वह व्यक्ति उतना अधिक धनवान
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?