पंकज श्रीवास्तव/पटना। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार के सिवान जिले के एक गांव के 100 लोगों को बस में भरकर ले जाकर क्वरण्टाइन कर दिया गया है। सिवान में सिर्फ गुरुवार को एक परिवार के 9 लोगों का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। इसमें एक 12 साल की बच्ची और एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। यानि पूरे बिहार में 51 और सिर्फ सीवान में 21 कोरोना मरीजों की संख्या हो गयी है।
दरअसल पूरे बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 51 है। वही सिर्फ सीवान जिले में इसकी संख्या 12 तक पहुँच गयी है। हैरत की बात है अधिकतर के संक्रमण का तार सिर्फ एक गाँव पंजवार से जुड़ा है। कल देर रात सिवान के पंजवार गाँव से लगभग 100 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। चार निजी बसों में भरकर उन्हें जिला मुख्यालय सिवान के अलग-अलग सेंटरों पर लाया गया है।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व सीवान के पंजवार गाँव में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। पांचों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है। इसके पहले इसी परिवार के 32 लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है। बिहार या यूँ कहे तो देश कि ये ऐसी पहली घटना है जिस के चलते पूरे गाँव को कोरेनटाइन कर दिया गया है। इसकी वजह भी पक्की है कोरोना संक्रमण का खेल इसी गाँव के एक युवक से शुरु हुआ था जो खाड़ी देश बहरीन रहकर आया था।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो 23 मार्च को वापस आये इस युवा के सम्पर्क में जो भी आया मरीज होता गया। बहरीन से वापस आये इस युवा के आदत में शुमार था कि वो रोज अपने गाँव के मित्रों के संग क्रिकेट खेलता,चाय-नास्ता करता। इधर कोरोना संक्रमण की खबरों के बीच उसका टेस्ट कराया गया तो 2 अप्रैल को पॉजिटिव निकला हालाकि उसमें कोरोना का कोई लक्ष्ण नहीं दिखाई दे रहा था। बाद में जब इसकी पत्नी माँ बहन भाई सहित पाँच लोगों का टेस्ट कराया गया तो सभी कोरोना पाँजिटिव पाये गये। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हैं।
बिहार सिवान में एक ही गांव के 100 लोगों को किया गया कोरण्टाइन, अब तक 21 पॉजिटिव

