By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में 83 हजार मौतें, ईरान की आईएमएफ से 38 हजार करोड़ रुपए का इमरजेंसी फंड देने की अपील
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में 83 हजार मौतें, ईरान की आईएमएफ से 38 हजार करोड़ रुपए का इमरजेंसी फंड देने की अपील

Last updated: April 8, 2020 7:23 pm
Surabhi Saloni
Share
10 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 83 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 14 लाख 46 हजार संक्रमित हैं, जबकि तीन लाख आठ हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। स्पेन में 24 घंटे में 757 लोगों की मौत हुई है। लगातार दूसरे दिन मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है। एक दिन पहले यहां 743 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को कोरोनावायरस से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 38 हजार करोड़ रुपए का इमरजेंसी फंड देने की अपील की है। बीबीसी के मुताबिक, जेनेवा के इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण एक अरब से ज्यादा लोगों का रोजगार खतरे में है।

अमेरिका: ट्रम्प ने मोदी की प्रशंसा की

ट्रम्प ने भारत के प्रति अपना रुख बदलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मोदी वाकई महान और अच्छे हैं। ट्रम्प ने भारत से 2.9 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन भेजने की जानकारी भी दी। मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रम्प ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर भारत उनके व्यक्तिगत आग्रह के बावजूद दवा नहीं भेजता तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से गुहार लगाई थी कि बीमारी से निपटने के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की खेप भेजें।

  • बीबीसी के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को और पहले ही महामारी को लेकर चेतावनी जारी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका संगठन की फंडिंग पर रोक लगाएगा। डब्ल्यूएचओ केवल चीन केंद्रित है। हालांकि, थोड़ी देर के बाद ही कहा कि मैं ये नहीं करूंगा।
  • ट्रम्प ने कहा- ब्रिटेन ने हमसे 200 वेंटिलेटर्स मांगे हैं। हमारे पास अभी 8,675 वेंटिलेटर है और अगले कुछ दिनों में एक लाख दस हजार होंगे। इनमें से कुछ विदेशों में भी भेजे जाएंगे।
  • अमेरिका के मौजूदा नेवी चीफ थॉमस मोडली ने इस्तीफा दे दिया है। आरोप था कि उन्होंने नेवी अधिकारी पर कार्रवाई की थी, जो महामारी से जूझ रहे अपने क्रू के सदस्यों की मदद की गुहार लगाई थी।
  • जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में लगभग दो हजार लोगों ने दम तोड़ा। अब तक 12 हजार 854 लोग जान गंवा चुके हैं। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में एक दिन में 1,024 लोगों की जान गई।
  • अमेरिका में चार लाख लाख संक्रमित हैं। सीएनएन के मुताबिक, देश के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में मंगलवार को 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमण के एक लाख 40 हजार मामले हैं। राज्य में संक्रमण का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था।
  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क के गवर्नर गैविन क्यूमो ने मंगलवार को कहा कि न्यूयॉर्क में 10 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। मरने वाले हर एक संख्या के पीछे एक व्यक्ति, एक परिवार, एक मां, एक पिता, एक बहन और एक भाई है। न्यूयॉर्क के लोग बेहद दुखी हैं। यहां अब तक पांच हजार 489 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 42 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। देश का एपिसेंटर बना न्यूयॉर्क सिटी में संक्रमण के 76 हजार 876 मामले हैं। वहीं, 3,544 मौतें हुई हैं।
  • न्यूजर्सी के गवर्नर फिलिप मर्फी ने कहा- यहां एक दिन में 232 लोगों की जान गई है। रविवार और सोमवार को मौतों का आंकड़ा डबल डिजिट में रहा। वहीं, राज्य में पार्कों और जंगलों को बंद कर दिया गया है।
  • कनेक्टिकट के गवर्नर नेड लैमॉन्ट ने कहा कि यहां भी सोमवार से मंगलवार तक सबसे ज्यादा 71 लोगों की मौत हुई। इन तीनों राज्यों में एक दिन में 1,034 लोगों की जा गई। पहली बार इस क्षेत्र में एक दिन में मौतों का आंकड़ा एक हजार के पार गया है।

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने 100 करोड़ डॉलर दान किए
ट्विटर के संस्थापक और कार्यकारी निदेशक जैक डोर्सी ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में 100 करोड़ डॉलर का योगदान देने की घोषणा की। डोर्सी ने मंगलवार को ट्वीट किया, “कोरोना से जुड़े राहत कार्यों के लिए मैं अपनी स्क्वेयर इक्विटी के 100 करोड़ डॉलर (मेरी संपत्ति का 28%) से एक छोटी एलएलसी शुरू करने जा रहा हूं।” उन्होंने अपने ट्वीट में वैश्विक कोरोना संकट से उबरने के बाद दुनियाभर की लड़कियों के स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रमों को फंड करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि फंडिंग में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी और इससे जुड़े सभी योगदानों का लेखा-जोखा ट्विटर पर जारी किया जाएगा।

ब्रिटेन: एक दिन में 786 जान गई

ब्रिटेन में एक दिन में 786 लोगों की जान गई है, जबकि 3,634 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां अब तक 55 हजार 242 लोग संक्रमित हैं, जबकि छह हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर है। उनका कामकाज देख रहे विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब ने कहा कि जॉनसन का इलाज बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में किया जा रहा है। वे अभी भी आईसीयू में हैं, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि जॉनसन जल्द ही ठीक हो जाएंगे। कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएसएस) के नाइटिंगेल अस्पताल में पहला मरीज भर्ती हुआ। इस अस्पताल में चार हजार आईसीयू है। उधर, यूरोपियन रिसर्च काउंसिल (ईआरसी) के अध्यक्ष प्रो. माफरो फेरारी ने  अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यूरोपीय संघ का समर्थक हूं, लेकिन यूरोपीय देशों ने कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं।’’

ब्राजील: राष्ट्रपति की मोदी से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का निर्यात करने की अपील

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का निर्यात करने का अनुरोध किया है। देश में मंगलवार को 1,851 लोग संक्रमित मिले, जबकि 122 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक संक्रमण के 14 हजार मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 688 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली: एक लाख 35 हजार केस की पुष्टि
इटली के सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के मुताबिक, देश में अब तक एक लाख 35 हजार 586 केस की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 17 हजार 127 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 24 हजार 392 लोग ठीक हो चुके हैं। इटली में मंगलवार को 604 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। महामारी के कारण इटली ने अपने बंदरगाहों को प्रवासी जहाजों के लिए बंद कर दिया है।

फ्रांस: मैक्रों गुरुवार को देश को संबोधित करेंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोनावायरस संकट को लेकर गुरुवार को देश को संबोधित करेंगे। पेरिस में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच घर से बाहर किसी भी व्यक्तिगत गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है।फ्रांस में 24 घंटे में 1,417 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 11 हजार 59 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 10 हजार 328 हो गया है। फ्रांस इटली (17,127), स्पेन (14,045) और अमेरिका (12,854) के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है, जहां मौतों का आंकड़ा दस हजार से ज्यादा है। यहां एक लाख नौ हजार लोग संक्रमित हैं। वहीं, नोट्रेडम कैथेड्रल चर्च में आग लगने के एक साल के बाद गुड फ्राइडे के दिन कुछ ही लोग प्रार्थनासभा में शामिल हो पाएंगे। पेरिस के आर्कबिशप माइकल एपेटिट ने बताया कि केवल कुछ लोग ही पवित्र सप्ताह के दौरान होने वाले जनसमूह में शामिल होंगे। बाकि लोग रेडियो या टेलीविजन पर इसे सून या देख सकेंगे। नोट्रेडम कैथेड्रल चर्च में पिछले साल 15 अप्रैल को आग लगी थी। फ्रांस में 17 मार्च से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन है।

जापान: 7 राज्यों में एक महीने का लॉकडाउन

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मंगलवार को जापान के टोक्यो समेत सात राज्यों में एक महीने के लिए लॉकडाउन लगा दिया। आबे ने कहा कि देश में संक्रमण रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। देश में अब तक चार हजार 257 संक्रमित हैं, जबकि 93 लोगों की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना संकट:दुनिया में हर 5 में से 4 लोग लॉकडाउन से प्रभावित, भारत के करीब 40 करोड़ मजदूर हो सकते हैं और गरीब: रिपोर्ट
Next Article देश में कोरोना से अब तक 5 हजार 378 केस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?