मुंबई: मंगलवार को 2476 अंकों की रिकॉर्ड बढ़त के बावजूद आज बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 365 अंक नीचे और निफ्टी 103 पॉइंट नीचे खुले। हालांकि, शुरुआती 15 मिनट की ट्रेडिंग में ही बाजार में बढ़त आ गई। इस दौरान सेंसेक्स 1500 अंकों को पार करने में सफल रहा। करीब 3:15 घंटे की बढ़त के बाद बाजार नीचे गिरा और इसमें उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 173.25 अंक या 0.58% नीचे 29,893.96 पर और निफ्टी 43.45 पॉइंट या 0.49% नीचे 8,748.75 का करोबार किया। इससे पहले मंगलवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 2476.26 अंक ऊपर 30,067.21 का और निफ्टी ने 708.40 पॉइंट ऊपर 8,792.20 का करोबार किया था। 10 साल में ये किसी भी एक दिन की सबसे बड़ी तेजी भी थी।
बीएसई बैंकिंग सेक्टर का हाल
| बैंक | बढ़त/गिरावट (%) |
| इंडसइंड बैंक | +3.83% |
| एक्सिस बैंक | +0.64% |
| HDFC बैंक | -0.83% |
| कोटक बैंक | -0.78% |
| SBI बैंक | -1.85% |
| RBL बैंक | +4.17% |
| सिटी यूनियन | +2.35% |
| फेडरल बैंक | -4.33% |
| ICICI बैंक | -2.18% |
बीएसई पर करीब 34 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 116 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,514 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,492 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 861 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 41 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 138 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 448 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 211 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

