मुम्बई: कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन की स्थिति में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के तत्वावधान में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के जरूरतमंद व असहाय लोगों के लिए भोजन के पेकेट वितरण का सामाजिक सेवा कार्य किया। आज कुर्ला ,चेम्बूर व घाटकोपर के विभिन्न एरिया व सभा भवन घाटकोपर के नीचे रोड पर वितरित किए गए इस अवसर पर तेरापंथी सभा मुंबई अध्यक्ष नरेंद्र ताँतेड़ , सभा उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़ , सह कोषाध्यक्ष हस्तीमल डांगी , कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश बोहरा तेयुप घाटकोपर से अध्यक्ष राकेश बड़ाला , मंत्री श्रवण चोरडिया , संगठन मंत्री कांति मेहता ,लोकेश डांगी , जीवन धाकड़ ओर मनोज चोरडिया ने सेवा दी ओर साथ में सायन से धीरज मेहता व संजय लोढ़ा का भी सहयोग मिला यह सेवा का कार्य 14 अप्रेल तक जारी रहेगा।

