By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सेंसेक्स 1203 अंक नीचे और निफ्टी 343 पॉइंट गिरकर बंद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सेंसेक्स 1203 अंक नीचे और निफ्टी 343 पॉइंट गिरकर बंद

Last updated: April 1, 2020 4:21 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुंबई: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1431 अकों तक गिर गया था। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 1203.18 अंक या 4.08% नीचे 28,265.31 पर और निफ्टी 343.95 पॉइंट या 4.00% नीचे 8,253.80 पर रहा। इससे पहले मंगलवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1028.17 अंक या 3.62% ऊपर 29,468.49 पर और निफ्टी 316.65 पॉइंट या 3.82% ऊपर 8,597.75 पर कारोबार खत्म किया था। कोरोनावायरस के चलते बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। दूसरी तरफ, दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए इस्लामिक धार्मिक आयोजन (तब्लीगी जमात मरकज) के बाद एक ही बिल्डिंग में ठहरे सभी 2,361 लोगों को निकाल लिया गया है। 617 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और बाकी लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें से 24 लोग कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अभी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

  • संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को इस साल मंदी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, कोरोनावायरस की वजह से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है।
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोना से मजबूती और असरकारी ढंग से निपटने की जरूरत है। ऐसा तब संभव होगा जब सभी देश राजनीति भूलकर एक साथ आएं और यह समझें कि इससे मानवता को खतरा है।
  • बीएसई की बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन आज सबसे खराब रहा। इसमें 10 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के सभी 9 बैंकों के शेयरों में गिरावट रही।

बीएसई पर करीब 45 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 110 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,376 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,124 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,079 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 24 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 189 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 284 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 215 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

ट्रेडिंग के दौरान बीएसई बैंकिंग सेक्टर में 8% से ज्यादा तक की गिरावट

बैंक गिरावट (%)
RBL बैंक 2.99 %
एक्सिस बैंक 6.27 %
ICICI बैंक 4.14 %
SBI बैंक 5.05 %
HDFC बैंक 3.71 %
सिटी यूनियन 7.44 %
कोटक बैंक 8.78 %
इंडसइंड बैंक 2.61 %

अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही
मंगलवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजारों में गिवारट देखने को मिली। डाउ जोंस 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 410.32 अंक नीचे 21,917.20 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 74.05 अंक नीचे 7,700.10 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.60 फीसदी गिरावट के साथ 42.06 पॉइंट नीचे गिरकर 2,584.59 पर बंद हुए। हालांकि, फ्रांस के CAC 40 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 4,396.12 अंको पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट 19.74 अंको की तेजी के साथ 2,770.04 अंको पर बंद हुआ।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी आएगी
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को इस साल मंदी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, कोरोनावायरस की वजह से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। इससे विकासशील देशों को ज्यादा मुश्किलें होंगी। हालांकि, यूएन ने कहा है कि इससे भारत और चीन पर पर असर न पड़ने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र की ट्रेड रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की दो तिहाई आबादी विकासशील देशों में रहती है। इन देशों को कोरोनावायरस के संकट की वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इनके लिए 187.50 लाख करोड़ रुपए के रेस्क्यू पैकेज की जरूरत है।

सभी देश साथ आएं : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोना से मजबूती और असरकारी ढंग से निपटने की जरूरत है। ऐसा तब संभव होगा जब सभी देश राजनीति भूलकर एक साथ आएं और यह समझें कि इससे मानवता को खतरा है। एकमत यही है कि पूरी दुनिया एक साथ इस बीमारी की चपेट में हैं और हमें साथ मिलकर ही बाहर निकलना होगा।

अमेरिका में 24 घंटे में 770 लोगों की जान गई
दुनियाभर में कोरोनावायरस से आठ लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 42 हजार 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 77 हजार 141 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। उधर, अमेरिका में एक दिन में 770 लोगों की जान गई है। यहां अब तक तीन हजार 889 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकियों के लिए अगले दो हफ्ते बेहद दर्दभरे रहने वाले हैं। इसके बाद यहां स्थिति बेहतर होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अशोक गहलोतः विकट संकट के मजबूत दूरदृष्टा
Next Article कोरोना के मरीजों की सेवा में लगे स्टाफ के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?