सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नर्सिंग की डिग्री शायद आज के लिए ही ली थी मैंनेः अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

नर्सिंग की डिग्री शायद आज के लिए ही ली थी मैंनेः अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा

Last updated: March 29, 2020 10:48 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

आज देश कोरोना की मार झेल रहा है, भारत भर में 21 दिन की तालाबंदी (Lock Down) घोषित की गई है और बीमारी को फैलने से बचने के लिए लोगों को 21 दिनों तक घरों में ही रहने को कहा गया है। इसके चलते सेलेब्रिटीज़ भी अपने अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं और अपने और अपने फैंस के टाइम पास करने के लिए नए नए कौतुक करते नज़र आ रहे हैं। राजकुमार राव अगर अपने फेसबुक दोस्तों से हर दिन अपनी कोई एक फ़िल्म ऑनलाइन शेयर कर रहे हैं तो करीना अपने परिवार की फोटोज अपने नए नवेले इंस्टा एकाउंट पर शेयर करने में बिजी हैं, रणवीर-दीपिका अपनी रोमांटिक तस्वीरे इंस्टा पर डाल कर अपने फैंस का दिल लुभा रहे हैं तो कटरीना घर का झाड़ू, बर्तन की वीडियो अपलोड कर तारीफें लूट रहीं हैं।
हर कोई अपने तरीके से कुछ न कुछ ऐसा कर रहा है जिससे घर बैठे देश के लोगों का मन लगा हुआ है… लेकिन कोई सेलेब ऐसा भी है जो हिम्मत कर घर से बाहर निकल देश सेवा में अपना सहयोग दे रहा है, जीहां.. हम बात कर रहे हैं 2020 की डेब्युडेन्ट एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा की। विजयदान देथा की कहानी पर आधारित हिंदी फिल्म “काँचली” जो पिछले महीने 7 फरवरी को भारत भर के सिनेमा हॉल्स में सफलता पूर्वक प्रदर्शित हुई थी की मुख्य भूमिका निभाने वाली सुश्री शिखा मल्होत्रा जो कि एक क्वालिफाइड नर्स भी हैं ने पिछले दिनों देश के इस मुश्किल समय में किसी भी अस्पताल से जुड़ कर अपनी नर्सिंग की सेवाएं देने की इच्छा ज़ाहिर की थी और हाल ही में उन्होंने एक वीडियो जारी कर यह खबर सभी से शेयर की है कि अपने इतने दिनों के प्रयासों के बाद उन्हें हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा अस्पताल ने एक वोलेंटरी नर्स के तौर पर अपने अस्पताल में अपॉइंट कर लिया है। शिखा ने बहुत खुशी के साथ अपने वीडियो में कहा है कि वो कृतज्ञ है कि अस्पताल संचालकों ने मुझे मेरी बीएससी ऑनर्स नर्सिंग की डिग्री और मेरी देश सेवा की भावना को देखते हुए ये मौका प्रदान किया है और 27/03/20 की सुबह से मेरी ड्यूटी आइसोलेशन डिपार्टमेंट में लग गई है और एक ट्रेनिंग के बाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा में जुट जाऊंगी।
शिखा के चाहने वाले उनके इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं और ढेरों आशीष और शुभकामनाएं संदेश प्रेषित कर रहे हैं, जवाब में शिखा सभी से ये प्रार्थना कर रही है कि आप सभी अपने घरों से ना निकलें और जो एतिहात प्रशासन ने बरतने को कहा है उस पर अमल करें। साथ ही एक बात और आपको बता दें कि काँचली के बाद शिखा ने एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की मुख्य भूमिका वाली फ़िल्म साइन की है और अब इस कोरोनावायरस के खात्मे के तुरंत बाद ही शिखा इस फ़िल्म की शूटिंग करती नज़र आएंगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऑस्ट्रेलिया में 6 महीने का लॉकडाउन होने पर रद्द हो सकता है भारतीय दौरा
Next Article प्रवासी मजदूरों के पलायन रोकने केंद्र ने राज्यों से कहा, राज्य व जिलों की सीमा सील करें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026
चेम्बूर {मुंबई} महापर्व में चेम्बूर में अध्यात्म का नया नजारा
social
September 16, 2026
UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?