सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑस्ट्रेलिया में 6 महीने का लॉकडाउन होने पर रद्द हो सकता है भारतीय दौरा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ऑस्ट्रेलिया में 6 महीने का लॉकडाउन होने पर रद्द हो सकता है भारतीय दौरा

Last updated: March 29, 2020 10:02 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:ऑस्ट्रेलियाई सरकार के कोविड-19 महामारी के चलते अगले छह महीनों के लिए अपनी सीमा बंद रखने के फैसले का प्रतिकूल असर भारत के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) पर पड़ सकता है जिसमें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया टूर भी शामिल है। भारत का ऑस्ट्रेलियाई दौरा अक्टूबर में टी20 त्रिकोणीय सीरीज से शुरू होकर दिसंबर में टेस्ट सीरीज के साथ खत्म होना था। इस बीच में 18 अक्टूबर से विश्व टी20 शुरू होना है लेकिन वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इसके भविष्य पर भी अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से 2000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है जिससे सरकार ने देश की सीमाओं को बंद कर दिया है। सौरव गांगुली की अगुआई वाली बीसीसीआई को इस महामारी के चलते वैकल्पिक योजना बनानी पड़ सकती है। बीसीसीआई को अभी हालांकि आईपीएल के इस चरण के आयोजन पर भी अंतिम फैसला करना है और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर भी चिंता का विषय है क्योंकि इसमें श्रीलंका (वनडे और टी20), जिम्बाब्वे दौरा, एशिया कप (टी20) और इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज शामिल है।

यात्रा संबंधित छह महीने के प्रतिबंध का मतलब है कि आगामी दिनों में होने वाले टूर्नामेंट के लिये किसी भी टीम को आस्ट्रेलिया में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी जिसमें विश्व टी20 और भारतीय टीम का दौरा शामिल है। इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा कि इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह संभवत: छह महीने की यात्रा पांबदी है। अगर हालात काबू में आ जाते हैं तो इसे कम किया जा सकता है।

लेकिन जिन्हें एफटीपी कैलेंडर का अंदाजा है, उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसे हालात में व्यावहारिक समस्या टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में हो सकती है जो अक्टूबर में शुरू होगी जिसमें आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी शामिल हैं। बीसीसीआई के एक अन्य सूत्र ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पांबदी छह महीने तक जारी रहती है तो यह लाजिस्टिकल दुस्वप्न हो जायेगा। कम से कम टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए जो विश्व टी20 से पहले होगी।

उन्होंने कहा कि वीजा और टिकट बनवाना, सब काफी चुनौतीपूर्ण हो जायेगा। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, इंग्लैंड को भी सितंबर में सफेद गेंद की सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है। ब्रिटेन में चीजें सामान्य होंगी तभी खिलाड़ियों को यात्रा की अनुमति दी जायेगी। ये बड़े सवाल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बेवजह लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन होगा
Next Article नर्सिंग की डिग्री शायद आज के लिए ही ली थी मैंनेः अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026
चेम्बूर {मुंबई} महापर्व में चेम्बूर में अध्यात्म का नया नजारा
social
September 16, 2026
UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?