जानें पूरा मामला
2012 में हुई थी शीना बोरा की हत्या इंद्राणी मुखर्जी ने नवंबर 2002 में पीटर मुखर्जी से शादी की थी। अप्रैल 2012 में शीना बोरा की नवी मुंबई से आगे पेण के जंगलों में हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया था। इस हत्याकांड के आरोप में इंद्राणी और पीटर के अलावा इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना भी जेल में बंद हैं। इंद्राणी से शादी से पहले पीटर के दो बेटे हैं। वहीं, इंद्राणी को पूर्व पति से एक बेटा मिखाइल है जबकि बेटी शीना थी। इसके अलावा एक अन्य बेटी विधि पूर्व पति संजीव खन्ना से है। विधि दोनों के जेल जाने से पहले इंद्राणी और पीटर के साथ लंदन में रहती थीं।
बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार पीटर मुखर्जी को 6 फरवरी को जमानत दी थी। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया पीटर मुखर्जी के खिलाफ अपराध में शामिल होने के सबूत नहीं है। हालांकि, अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अनुरोध पर अपने आदेश पर छह हफ्ते की रोक लगा दी थी ताकि जांच एजेंसी फैसले के खिलाफ अपील दायर कर सके।

