सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस: IPL पर डेढ़ घंटे की बैठक के बाद भी नहीं हो सका कोई फैसला, हालात पर BCCI की नजर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोरोना वायरस: IPL पर डेढ़ घंटे की बैठक के बाद भी नहीं हो सका कोई फैसला, हालात पर BCCI की नजर

Last updated: March 15, 2020 9:41 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुंबई:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार (14 मार्च) को आईपीएल के 13वें सत्र को कराने को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका और बीसीसीआई ने इस मामले में हालात पर नजर रखने तथा इंतजार करने का फैसला किया है। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार (13 मार्च) को आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला किया गया था और आज बीसीसीआई की आईपीएल की फ्रेंचाइजी के साथ हुई बैठक में खिलाड़ियों, कर्मचारियों और प्रशंसकों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता बताया गया।

बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि बोर्ड भारत सरकार, राज्य सरकार और राज्य क्रिकेट संघों के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखेगा और लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए आगे की कार्रवाई करेगा। शाह ने बताया कि बोर्ड इस मामले में कोरोना को लेकर हालात पर नजर रखेगा और इंतजार करेगा, जिसके बाद ही आईपीएल को कब और किस तरह आयोजित करने के बारे में फैसला लिया जाएगा।

इससे पहले शुक्रवार (13 मार्च) को दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली में आईपीएल मैचों के आयोजन पर रोक लगा दी थी और इसके कुछ घंटे बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक बयान जारी कर कहा था कि आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया जा रहा है। हालांकि शाह के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि आईपीएल 16 अप्रैल से शुरू होगा या नहीं। इस बीच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी कोरोना वायरस के खतरे के चलते रद्द कर दिया गया है और इस सीरीज को बाद में किसी समय कराए जाने पर सहमति व्यक्त की गई थी।

बैठक में कोलकाता नाईट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख़ खान, मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अम्बानी और किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नैस वाडिया शामिल हुए। शाहरुख़ ने कहा, “हम सभी का महसूस करना है कि दर्शकों, खिलाड़ियों, प्रबंधन और मेजबान शहरों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले में स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकार के दिशा निदेर्शों का पालन किया जाएगा।” वाडिया ने कहा, “बीसीसीआई, फ्रैंचाइज़ी मालिक और मेजबान प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने फैसला किया है कि लोगों का स्वास्थ्य हम सबकी पहली प्राथमिकता है। मैं तो इस बात के लिए भी तैयार हूं कि यदि हालात नहीं सुधरते हैं तो आईपीएल का आयोजन नहीं हो।”

इस बीच समझा जाता है कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि आईपीएल को छोटा कराया जाए, लेकिन इस पर अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी। वाडिया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “यह बैठक संभावनाओं को तलाशने के लिए थी। पहला हम दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि बीसीसीआई, आईपीएल या स्टार आईपीएल कराकर अपना फायदा नहीं देखते हैं। हमारी पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है और हालात को समझे बिना आईपीएल आयोजित नहीं होगा। हमारे लिए लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सवोर्परि है। हम यह भी स्पष्ट करना हम हर हाल में सरकार के दिशा निदेर्शों का पालन करेंगे।”

वाडिया ने साथ ही कहा, “फिलहाल कोई भी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि आईपीएल कब शुरू होगा। हम दो-तीन सप्ताह बाद स्थिति की समीक्षा करेंगे और उम्मीद करते हैं कि तब तक कोरोना का खतरा काफी हद तक कम हो चुका होगा। हम यहां पैसा कमाने नहीं आए हैं, बल्कि हमारा सारा ध्यान लोगों की सेवा और सुरक्षा पर है।”

यह पूछने पर कि 90 मिनट तक चली बैठक में आईपीएल के नए कार्यक्रम को लेकर क्या चर्चा रही, वाडिया ने कहा, “अभी कोई आकलन नहीं लगाया जा सकता। यह एक गंभीर महामारी है, दुनिया भर में हजारों लोग मर चुके हैं और हम भाग्यशाली हैं कि भारत में सिर्फ दो मौतें ही हुई हैं। जहां तक विदेशी खिलाड़ियों के आने की बात है तो मैं कुछ नहीं कह सकता। 15 अप्रैल तक वीजा पर प्रतिबन्ध है और उसके बाद देखते हैं कि क्या होता है। यदि आईपीएल होता तो अच्छी बात है और नहीं होता है तो भी ठीक है।”

दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने कहा, “हम आईपीएल कराना चाहते हैं, लेकिन हमें इंतजार करना होगा और हालात को देखना होगा। बीसीसीआई की आगामी सप्ताह में टीमों के साथ एक और बैठक हो सकती है। बोर्ड भी भारत सरकार के संपर्क में लगातार बना रहेगा। कोई भी फैसला हालात के मद्देनजर लिया जाएगा।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस: जापान के पीएम शिंजो आबे ने कहा, ओलंपिक गेम प्लान के अनुसार होगा
Next Article कोरोना वायरस ने ढहाया इन क्रिकेट सीरीज पर कहर, टालने को मजबूर हुए बोर्ड
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?