सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस ने ढहाया इन क्रिकेट सीरीज पर कहर, टालने को मजबूर हुए बोर्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोरोना वायरस ने ढहाया इन क्रिकेट सीरीज पर कहर, टालने को मजबूर हुए बोर्ड

Last updated: March 15, 2020 9:48 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी से प्रभावित है। इस बीमारी की वजह से चीन और इटली सबसे अधिक प्रभावित हैं लेकिन भारत भी इसके प्रभाव में आ चुका है। सबसे पहले केरल पहुंचने के बाद बेंगलुरू, पुणे, दिल्ली, जयपुर, आगरा, हैदराबाद और जम्मू कश्मीर में भी इसके रोगी पाए गए हैं। इस वैश्विक महामारी के कारण विश्व भर में अभी तक कई खेल प्रतियोगिताएं रद्द या स्थगित कर दी गई हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम आईपीएल का है जो 29 मार्च के बजाए अब 15 अप्रैल से शुरू होगा। आइए नजर डालते हैं विश्व क्रिकेट के बड़े देशों की सीरीज पर जो कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दी गईं हैं।

सबसे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ और कोलकाता में होने वाले आखिरी दो वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कोरोना वायरस के कहर के कारण शुक्रवार को रद्द कर दिए गए। पिछले तीन दशक में यह केवल दूसरा अवसर है जबकि भारत में कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज बीच में ही रद्द करनी पड़ी। इससे पहले 2014 में वेस्टइंडीज की टीम अपने बोर्ड के साथ भुगतान विवाद के कारण सीरीज के बीच से स्वदेश लौट गई थी। बीसीसीआई ने इस पर कहा कि आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है और इस समय यही समझदारी है कि इस सीरीज को रद्द कर दिया जाए। बोर्ड अधिकारी ने खुलासा किया कि भारत में बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज में भाग लेने की इच्छुक नहीं थी। खिलाड़ी को देखकर लगता है कि वे दहशत में हैं और जल्द से जल्द स्वदेश लौटना चाहते हैं।

वहीं इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी कोरोनो वायरस के चलते अपना श्रीलंका दौरा रद्द करने का फैसला किया। ईसीबी ने एक बयान जारी कर लिखा कि कोरोनो वायरस के वैश्विक स्तर पर बढ़ते कहर के कारण और श्रीलंका क्रिकेट से बात करने के बाद, हमने फैसला किया है कि हमारे खिलाड़ी इंग्लैंड वापस लौटेंगे और हम श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज को स्थगित कर रहे हैं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच भी जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड दौरे को स्थगित कर दिया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का दौरा भी टाल दिया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस: IPL पर डेढ़ घंटे की बैठक के बाद भी नहीं हो सका कोई फैसला, हालात पर BCCI की नजर
Next Article बांग्लादेश वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने बदलाव के लिए मांगा समय
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?