By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजस्थानी मेवाड़ एकता संघ के होली सम्मेलन में दिखा मेवाड़ समागम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

राजस्थानी मेवाड़ एकता संघ के होली सम्मेलन में दिखा मेवाड़ समागम

Last updated: March 13, 2020 11:03 pm
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
SHARE

षण्मुखानंद हाल में कवियों की कविताओं ने हंसाया भी जोश भी भरा

मुंबई। होली के अवसर पर राजस्थानी मेवाड़ एकता संघ द्वारा आयोजित होली कवि सम्मेलन में मेवाड़वासियों का समागम दिखा, जिसमें बड़ी संख्या में मेवाड़ के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विविध रसों के कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों में जोश तो भरा ही हंसा-हंसाकर लोटपोट भी कर दिया। ऋंगार रस की कवित्री ने अपनी कविताओं मन मोह लिया। इस कवि सम्मेलन में अपनी राष्ट्रभक्ति की कविताओं से जोश जगाने वाले कवि एवं चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्य, दिनेश बंटी, सिद्धार्थ देओल, मोनिका देहलवी, सौरभ सुमन के अलावा मशहूर स्टैंडअप कामेडियन सुनील पाल की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि व चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्य ने राजस्थानी मेवाड़ एकता संघ के 13वें वार्षिक होली सम्मेलन के मंच पर जेसे ही महाराणा प्रताप के चित्र को उकेरा कार्यक्रम में उपस्थित 3000 से भी ज्यादा लोगों ने एक स्वर में महाराणा प्रताप का जयकारा लगाकर कार्यक्रम स्थल को गुंजायमान कर दिया।  बाबा मौर्य ने देश भक्तिगीतों के साथ मात्र कुछ मिनटों में ही मंच एवं दर्शकों को अभिभूत कर दिया। इन प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। उन्होंने हास्य व्यंग व वीररस की कविताओं, राष्ट्र गौरव के विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति।
आयोजन के मुख्य आकर्षण ग्रेट इंडियन लाफ्टर के विजेता सुनील पाल वर्तमान ज्वलंत मुद्दों सहित कई विषयों पर पैरोडी और हास्य आधारित कविताओं के माध्यम से लोगों को खूब गुदगुदाया। पालने मारवाड़ी समाज के शब्द को लेकर एक विशेष पैरोडी सुनाई जिस पर लोग देर तक खिलखिलाते रहेl उदयपुर निवासी कवि सिद्धार्थ देवल ने वीर रस से जुड़ी रचना ‘ध्यान योग के दाता हम, दुनिया के भाग्य विधाता हम, जब हम महावीर बनते कर पाप शमन कर सकते हैं, जब हम कान्हा बनते कालिया नाग का दमन कर सकते हैं’ प्रस्तुति की देवल ने अपने मारवाड़ी अंदाज के चलते बहुत सारी पैरोडी सुनाई जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
दिल्ली से आई श्रृंगार रस की कवित्री मोनिका देहलवी ने संचालक सौरभ सुमन के साथ हाजिर जवाबी कविताओं की तुकबंदी से लोगों को देर तक बांधे रखा। इस दौरान उन्होंने ‘फुर्सत हो सितारों की बारात में आ जाओ, तुम्हें चांद देखना है तो रात में आ जाओ’ आदि कविताओं के माध्यम से अलग ही रंग बिखेरा। शाहपुरा के हास्य कवि दिनेश बंटी ने ‘आपके जीवन में धमाल ही धमाल हो, पड़ौसन मिले बबिता जैसी तो हो आप जेठालाल हो..’ सहित होली पर आधारित हास्य कविताओं को सुनाकर लोगों को लोटपोट कर दिया। बंटी के लिए लोगों ने वन्स मोर वन्स मोर लगाकर उनसे पुन: काव्य पाठ करवाया।
कार्यक्रम के शुरुआती दौर में कार्यक्रम सहयोगी प्रकाश आच्छा, मेघराज जी धाकड़, रोशन पगारिया, सुरेंद्र कोठारी, बीसी भलावत, प्रकाश कागरेचा, गुणवंत खेरोदिया, हरीश सिंयाल, शांतिलाल वडाला, महावीर डांगी, विमल बोलिया, अशोक भाई, पारस श्रीमाल, पारस  बेताला, धीरज  मेहता ने महाराणा प्रताप और शिवाजी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का आगाज कियाl कार्यक्रम के मध्य मेवाड़ के प्रवासी सरपंचों का सम्मान किया गया, जिसमें  सालोर ग्राम पंचायत की सरपंच विमला सिंयाल, कणुजा संरपच राकेश जैन,  नवलसिंह सुराणा आदि का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक महेंद्र भरसारिया, सुरेंद्र कोठारी, रोशन बोहरा, अजित धाकड़, मनीष सियाल, दिलीप बल्ला, भेरु भाई लोढ़ा, मितेश भरसारिया, धीरज मेहता, मनोज मेहता, दिलीप सिंह बल्ला का योगदान रहा।
इस अवसर पर विनोद कच्छारा, स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष किशन परमार, कार्याध्यक्ष चौथमल सांखला, मेवाड़ संघ के निवर्तमान अध्यक्ष चतरलाल लोढा, महेंद्र चोरड़िया,  अरुण चौधरी, अरुण देलरिया, निर्मल कुमठ, मनोज ढलावत, कुमुद कच्छारा, बाबूलाल बडाला, रमेश चौधरी, कन्हैयालाल मेहता, रिखबलाल सांखला, मेवाड़ महिला मंडल अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा, महामंत्री कंचन सिंघवी, ख्याली भाई कोठारी, नानालाल बोहरा, किशन लाल सांखला, हुक्मीचंद, किशोर बोहरा, दिलीप चोरडिया, भावेश लोढ़ा, गणपत कोठारी, दिनेश बोहरा, भेरुलाल पोखरना, विजय पोखरना, अशोक मुथा, बाबूलाल लोढ़ा, श्री चंद सोनी जवेरी लाल नव लक्खा, लता भरसारिया, प्रेमा भरसारिया, कुशम मत्था, कमला देवी पोखरना, पत्रकार पुखराज सोनी, शौकीन पामेचा, लोकेश सिंघवी, सुंदर लाल तातेड, विनोद चपलोत, कंचन एल सिंघवी, कविता पामेचा, मंजू तातेड, सीमा चपलोत, संतोष सेन,  मुकेश दिल्ली वालों अशोक सोनी बंटी मेहता शौकीन पामेचा विजय पगारिया दिनेश पगारिया अनिल जैन सुरेश वडाला सोहनलाल सियार प्रवीण सुराणा, सुभाष लोढ़ा, अशोक सुराना दिलीप घांग,  महावीर तातेड, दिनेश सिंगवी भगवती मांडोत, सुरेश बडाला, सुरेश राजावत, नरेंद्र नौलक्खा, संजय सिंयाल, जयंती परमार, हस्ती मल कराड,जयंतीलाल श्री श्री माल, हरीश सियाल, राजमल कोठारी, कमलेश कोठारी, सुरेंद्र पामेचा, सुशीला देवी सियाल, अलका सियाल, दीपा सियाल, स्वीटी मेहता, मैना डांगी, संगीता कोठारी, सुमित्रा कोठारी, त्रिशा सियाल, मानवी सियाल, ललित बाबेल, छोटीया देवी बाबेल, दिनेश डागलिया, काजल बाबेलमुकेश सिंघवी अर्जुन चौधरी रमेश चौधरी विनोद कच्छारा, प्रकाश कच्छारा, हिम्मत कच्छारा, दिनेश पीपाड़ा,  संजय लोढ़ा गोतम खेरोदिया शैलेश खेरोदिया आदी मोजूद थे।

मेवाड़  विरासत को जिंदा रखना हैः बोहरा
संस्था के संस्थापक दिनेश बोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज से 13 वर्ष पूर्व आप सभी के सहयोग से ही मेवाड़ एकता संघ की स्थापना हुई थी, हमारा उद्देश्य था कि होली के अवसर पर सभी लोगों को स्वस्थ मनोरंजन मिले और मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को हम संजोकर पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाते जाएं जिसमें हम सभी लोग सफल रहे हैं और इस सफलता में 36 कोम के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।

कैंसर पीड़ितों के देंगे सहयोगः बडाला
संस्था के अध्यक्ष रमेश बड़ाला ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थानी मेवाड़ एकता संघ द्वारा कैंसर पीड़ितों के लिए सहयोग देने की दिशा में पहल करते हुए आज पहली बार 100000 के अनुदान राशि सायन के हरिओम कैंसर पीड़ित ट्रस्ट को भेंट की जा रही है। साथ ही मेवाड़ और राजस्थान से आने वाले कैंसर पीड़ितों के लिए संस्था द्वारा हर संभव मदद कर इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगाl

मेवाड़ की एकता का प्रतीक है कवि सम्मेलनः पगारिया
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के महामंत्री दिलीप पगारिया ने कहा कि मुंबई में मेवाड़ राजस्थान के 36 कौम के लोगों को साथ में लेकर होली के अवसर पर एक दूसरे को मिलाने का अवसर प्रदान करने वाला हमारा संगठन मेवाड़ की सामाजिक एकता का प्रतीक चिन्ह है इसके माध्यम से हम और भी सामाजिक कार्यों को शुरू करने जा रहे हैंl

मेवाड़ में गौशाला की जमीन दिलाने के लिए देगे मददः काका
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ने कहा कि संस्था द्वारा राजस्थान राज्य सरकार में चल रही गौशाला जमीन आवंटन के विषय में व्यक्तिगत स्तर पर संस्थान की मदद करेंगे और इस संदर्भ में वह उनके साथ हैं इस अवसर पर देवकीनंदन गुर्जर ने कहा कि मुंबई में 36 कोम का एक हॉस्टल बनना चाहिए जिसमें मेवाड़  से आने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को रहने का अवसर प्राप्त हो सके।

लोढ़ा ने कविता के माध्यम से भरा जोश…
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुंबई भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर आधारित विश्व प्रसिद्ध कवि कन्हैयालाल सेठिया की कविता ‘अरे घास री रोटी बन बिलावडो ले भाग्यो’ गाकर लोगों से खूब दाद लूटी। इस अवसर पर लोढ़ा ने मेवाड़ के लोगों के साथ उनके संबंधों पर भी विचार रखे। लोढ़ा के साथ आए सांसद मनोज कोटक ने भी अपने उद्बोधन में मेवाड़ एकता संघ के कार्यों की भरी पूरी प्रशंसा करते हुए होली सम्मेलन पर बधाई दी।

TAGGED:HoliKaviSammelanMumbaiRajasthaniSamajRajasthanMewadYuvaManchSatyanarayanMauryaShanmukhanandHallSunilPaulSurabhiSaloni

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से मौत का आंकड़ा 5000 पार
Next Article फिल्म रिव्यूः भावुक कर देगी ‘अंग्रेजी मीडियम’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?