By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुंबई तेरापंथ महिला मण्डल का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर【 WOW】womens on wheel  रैली एवं प्रेरणा सम्मान पुरस्कार का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

मुंबई तेरापंथ महिला मण्डल का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर【 WOW】womens on wheel  रैली एवं प्रेरणा सम्मान पुरस्कार का भव्य आयोजन

Last updated: March 12, 2020 1:02 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई। 8 मार्च 2020 अंतराष्ट्रीय महिलादिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामण्डल के तत्वावधान में वृहद स्तर पर तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई के द्वारा “वूमेन्स ऑन व्हीलस “दुपहिया वाहन रैली का आयोजन लगभग 31 उपनगरों में सूरज की पहली किरण के साथ हुआ। इस रैली में महिलामण्डल व कन्यामण्डल की लगभग 1176 बहिनों ने हेलमेट के साथ सभी ट्रैफिक नियमो को निभाते हुए अपनी सहभागिता की। लगभग 1866 बहिने व कन्याएं एवं 570 तेयुप व ज्ञानशाला के बच्चो ने भी सम्मिलित होकर इस रैली को विशाल रूप दिया। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ  ही सम्मानीय पदाधिकारी द्वारा व नगरसेवक, महापौर  नगरसेविका, ट्राफिक पुलिस अधिकारी आदि के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का प्रारम्भ हुआ जो विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए लगभग 3 से 4 किलोमीटर  जाकर अपने गन्तव्य स्थान पर समाप्त हुई। तेरापंथी सभा अध्यक्ष नरेन्द्र जी तातेड़,तेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान संदीप जी कोठारी, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती तरूणा जी बोहरा, मुंबई अध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्रीजी कच्छारा, मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती जयश्रीजी बड़ाला आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। महिलाशक्ति ने इस रैली का आयोजन लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराने के लिये एकसाथ किया।
रैली के पश्चात द्वितीय चरण में प्रेरणा सम्मान समारोह कांदिवली तेरापंथ भवन में समणी निर्देशिका विपुलप्रज्ञाजी एवं आदर्शप्रज्ञाजी के मंगल सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामंत्र व सांताक्रूज महिलामण्डल के मंगलाचरण के साथ हुई। मुंबई अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में पधारी सभी बहिनो का स्वागत करते हुए कहा कि हमे एकदूसरे से प्रेरणा लेते हुए नव आकाश की बुलंदियों को छूने का प्रयास करना है। कांदिवली संयोजिका प्रतिमाजी पींचा ने भी सभी का अपने शब्दों से स्वागत किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य  अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री तरूणा जी बोहरा व मैराथन रनर सीमाजी वर्मा व आरटीओ हैड ऑफिसर रजनी जी ने भी अपने विचार रखे। समणी आदर्श प्रज्ञाजी ने महिलाओं को  सम्बोधित करते हुए कहा नारी जाति की प्रतिभा समुन्दर की तरह अथाह है । अपनी प्रतिभा का विकास व अवलोकन करें। समणी निर्देशिका विपुलप्रज्ञाजी ने कहा जिनके जीवन मे गुरु नही उनका जीवन शुरू नही। आचार्यश्री तुलसी ने नारी की क्षमता को पहचाना औऱ चारदीवारी से बाहर निकाला आज पूरे विश्व मे अपनी पहचान बनाई है। आज के कार्यक्रम प्रेरणा सम्मान पुरस्कार से कांदिवली महिलामण्डल की वरिष्ट श्राविका श्रीमती विमला पारसजी दुग्गड़ को नवाजा गया। उनके बारे में मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा ने उनके जीवनी , कार्यो व सम्मान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
महिला दिवस के उस विशेष कार्यक्रम में अभातेमम के प्रधान ट्रस्टी शांताजी पुगलिया, ट्रस्टी प्रकाशदेवी तातेड़, पूर्वाध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा, मुंबई पूर्वाध्यक्ष प्रेमदेवी सिसोदिया, मंजूजी छाजेड़, अभातेमम कार्यकारिणी सदस्य निर्मला जी चण्डालिया, भारती जी सेठिया, जयश्रीजी बड़ाला, कांताजी डूंगरवाल, मुंबई उपाध्यक्ष रचनाजी हिरण, सुशीला जी सिंघवी, कन्यामण्डल प्रभारी संगीताजी चपलोत, ज्ञानशाला प्रभारी सुमनजी चपलोत, तुलसीमहाप्रज्ञ फाउंडेशन के मंत्री बाबूलाल जी राठौड़, तेयुपसभा के उपाध्यक्ष विनोदजी बोहरा , कांदिवली तेयुप अध्यक्ष अशोक जी कोठारी , मंत्री गौतमजी , कन्यामण्डल संयोजिका ध्रुवी मादरेचा,सह संयोजिका हिनल बाफना, निशा धोका, आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांदिवली महिलामण्डल, गोरेगांव, मालाड, कांदिवली, वसई, नालासोपारा व विरार की कन्यामण्डल ने भी सुंदर प्रस्तुति पेश की । कार्यक्रम का कुशल संचालन सहमंत्री सरोजजी सिंघवी व कन्यामण्डल सहप्रभारी जुलीजी मेहता ने तथा आभार ज्ञापन सहमंत्री गीतांजलि जी बोथरा ने किया। कार्यक्रम की सफलता में कांदिवली संयोजिका प्रतिमाजी पींचा, सह संयोजिका नीतू जी नाहटा, रेखा कोठारी, पूरी महिलामण्डल टीम का विशेष सहयोग रहा।
अंतराष्ट्रीय महिलादिवस सेलेब्रेशन का तीसरा चरण नेरुल में नारी गौरव उद्यान का भव्य लोकार्पण अंतराष्ट्रीय महिलादिवस पर  नवी मुंबई महापौर माननीय श्री जसवन्तजी सुथार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभातेमम प्रधान ट्रस्टी शांताजी पुगलिया, राष्ट्रीय महामंत्री तरूणा जी बोहरा,स्थानीय नगरसेविका श्रीमती शिल्पा काम्बली,नगरसेवक  श्रीमान सुरेश शेट्टी, श्रीमान अर्जुनजी सिंघवी, अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्रीजी कच्छारा, मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा, निर्मला जी चण्डालिया, पूर्वाध्यक्ष ज्यश्रीजी बड़ाला, कोषाध्यक्ष चंदाजी कोठारी, कांताजी डूंगरवाल, कल्पना जी परमार, अंजुजी कोठारी, अनिताजी सिंयाल,  नवी मुंबई की सभी संयोजिका एवं सहसंयोजिका आदि की उपस्थिति रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अग्रवाल सम्मेलन और अग्रोहा विकास ट्रस्ट किया ‘रंग बरसे’ कार्यक्रम का आयोजन
Next Article लगभग 10.8 किमी विहार कर शांतिदूत पधारे बोरगांव, ग्रामवासियों ने भी किया अहिंसा यात्रा का स्वागत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026
अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का नया गाना ‘सुहाना’ प्यार और जवानी के कोमल एहसासों को खूबसूरती से करता है बयां
entertainment
July 22, 2026
मुलुंड तेरापंथ भक्न में “श्री उत्सव एक कदम स्वालंबन की ओर” का भव्य आयोजन
social
July 22, 2026
‘बटवारा 1947’: माँ की पुकार और अटूट विश्वास से भरा नया गाना ‘कहां चले गए हो राम’ हुआ रिलीज!
entertainment
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?