मुंबई। इस साल हमने कई स्टार किड्स को बॉलिवुड में डेब्यू करते देख लिया है। जहां कई स्टार किड्स सफलता का स्वाद चख चुके हैं और उन्हें कई और बड़ी फिल्में भी मिल चुकी हैं वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्हें अब भी उनकी मूवी रिलीज़ और बड़े ब्रेक का इंतज़ार है। इन्हीं स्टार किड्स में से एक हैं काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा, जिनके बॉलिवुड डेब्यू को लेकर पिछले कुछ समय से काफी अफवाहें चल रही हैं।
काजोल से उनकी आने वाली फिल्म ‘हेलिकॉप्टर एला’ के प्रमोशन के दौरान जब पूछा गया कि यदि उनकी बेटी न्यासा फिल्मों में आना चाहें तो वह कैसे उनकी मदद करेंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर न्यासा फिल्मों में आना चाहती हैं तो वह उसे इसके लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके साथ ही काजोल ने यह भी कहा कि वह अपनी सोच और इच्छा अपनी बेटी पर नहीं थोपना चाहतीं।
काजोल के पति और न्यासा के पिता अजय देवगन से भी कुछ दिन पहले यही सवाल किया गया था, जिसके जवाब में अजय ने यह साफ कर दिया था कि उनकी बेटी फिल्मों के बारे में बातें नहीं करती और इस वक्त वह अपनी स्कूल लाइफ को इंजॉय कर रही हैं।
अपनी बेटी न्यासा के बॉलिवुड डेब्यू पर बोलीं काजोल

