भिवंडी (मुंबई)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के निर्देशन में महिला मंडल की तरफ से एक शानदार कार्यक्रम “बाइक रेली का आयोजन किया गया। जिसमे माननीय महापौर श्रीमती प्रतिभा जी पाटील और महाराष्ट्र हात माग महामंडल के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी पाटील की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पलता जी पाटील की गरिमा मय उपस्थिति रही।
पुलिस प्रशासन द्वारा एक पुलिस वैन और छह महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई। रैली सुबह साढ़े सात बजे चैलेंज ग्राउंड से शुरू हुई और लगभग 8:10 मिनट पर व्हाइट हाउस के प्रांगण में समापन हुई। रैली में लगभग 170 महिलाओं ने सहभागिता की। हेलमेट के प्रायोजक आदरणीय कमलेशजी बाफना रहे। तेरापंथ महिला मंडल भिवंडी ने महिलाओं को 50 हेलमेट वितरित किये गये। पूरे समाज की सराहनीय उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
भिवंडी में अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के पर बाइक रैली का सफल आयोजन

