मुंबई। रविवार दिनांक 8.3.2020 को चेंबूर ज्ञानशाला में फरवरी व मार्च महीने में आने वाले ज्ञानार्थीयो का जैन संस्कार विधि से जन्म दिवस मनाया गया। साथ ही ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षका ने सभी को गुस्सा नहीं करने का त्याग दिलाया। नीतू जी मेहता ने होली के उपलक्ष में होली कैसे मनाई जाती है और एक प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से बच्चों को बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती है।
तत्पश्चात चेंबूर ज्ञानशाला की सभी प्रशिक्षिकाओ ने वार्तमानिक ज्ञान में वुमंस डे पर प्रसिद्ध महिलाओं का किरदार निभाया व बच्चों को अपनी ड्रेसिंग और अपने ड्रामे द्वारा (साध्वी प्रमुखा श्री, किरण बेदी, प्रतिभा पाटिल, मेरी कॉम, मदर टेरेसा, सावित्रीबाई फुले, पीटी उषा, श्री देवी, रानी लक्ष्मीबाई…… आदि के बारे मे बताया गया। अंत में सभी ने अल्पाहार किया। होली के रंगों से बच्चों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और ज्ञानशाला सानंद संपन्न हुई।
चेंबूर ज्ञानशाला में महिला दिवस और आध्यात्मिक होली का आयोजन

