ठाणे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिलामंडल के तत्वावधान में ठाणे महिला मंडल द्वारा 8 मार्च को ठाणे में womenonwheel बाइक रैली का आयोजन सभी संघीय संस्थाओं तथा अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर किया गया। जिसका लक्ष्य LIMCABOOK OF WORLD RECORD me नाम दर्ज कराना है।कार्यक्रम की शुरुवात नवकार मंत्र के मंत्रोच्चार तथा प्रेरणा गीत सेप्रात:7 से 8 बजे किया गया। सभी जैन/नोन जैन बहनों ने सक्रियता एवं अनुशासन के साथ रेमंड बस स्टॉप माजीवाडा भवन तक लगभग 3 किलोमीटर की रैली निकाली।
इस आयोजन में उपस्थिति इस प्रकार रही: महिला/ कन्यमंडल on wheel 73 walking ladies 65 Gents 30, Total 168 रैली की समाप्ति पर log book में हस्ताक्षर लिए गए। रैली की समाप्ति पर तेरापंथ भवन में आगम मनिषी महेंद्र कुमारजी स्वामी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजिका शोभाजी झाबक ने सभी सहभागी महिलाओं का स्वागत किया। ठाणे महिला मंडल ने एक्शन द्वारा मंगलाचरण किया। ठाणे कन्यामंडल ने women’s empowerment par रोचक प्रस्तुति दी। मुनीश्री अभिजीत कुमारजी ने महिला दिवस पर विशेष उद्बबोधन नारी महिला सशक्तिकरण पर प्रदान किया। तत्पश्चात महिलाओं के लिए एक विशेष सत्र रखा गया, जिसमें डा. श्रीमती लीना केशीकर को विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।
उन्होंने महिलाओं को सैनेट्री पैड के disposal से वातावरण को होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा दूसरे alternative menstruation cup के बारे में जानकारी,उपयोग और फायदे बताये।व उनका सम्मान क़िया। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन सरोजजी सिंघवी ने किया। आभार ज्ञापन सयोजिका सीमाजी सांखला ने किया।युवक परिषद से निर्मलजी ओस्तवाल, सुनीलजी खटेड़, राजेशजी भटेवरा, सुभाषजी हिंगड़, भवरदासजी वैष्णव, प्रमोदजी धींग, प्रवीणजी डांगी, सुरेशजी चंडालिया, अरविंदजी हिंगड़ तथा महिला मंडल से संयोजिका प्रियाजी मुथा, सीमाजी सांखला, निर्मलाजी सोनी, शोभाजी झाबक, निलमजी सिंघवी, ममताजी चंडालिया, लीलाजी सिंघवी, कल्पनाजी बाफना, अनीताजी धारीवाल, सुनीताजी चोपड़ा, वनिताजी मेहता, रश्मिजी कोठारी, पुष्पाजी श्रीश्रीमाल, ललिताजी सोनी, मीनाजी बाफना, भारतीजी ओस्तवाल, सरोजजी सिंघवी, निशाजी धोखा, विश्वाजी बरलोटा, निशाजीभटेवरा, कविताजी मेहता, भारतीजी सिंघवी, शीतलजी मुणोत व महिला मंडल की पूरी टीम के विशेष एवं सफल प्रयासों के सहयोग से यह आयोजन सफल एवम् सानंद सम्पन्न हुआ।

महिला दिवस पर ठाणे महिला मंडल ने किया बाइक रैली का आयोजन

