विरार। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ मुम्बई महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल विरार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर Womens On Wheel Drive का आयोजन किया गया जिसमें विरार महिला मंडल के साथ कन्या मंडल व स्थानक वाशी समाज की महिला मंडल ने भी भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
रैली विरार तेरापन्थ भवन से शुरु हुई व विरार के मुख्य मार्ग से होते हुए वापिस भवन में समाप्त हुई। रैली में अच्छी संख्या में बहनों ने 2 व्हीलर के साथ उपस्थिति दर्ज कराई।कन्यामण्डल द्वारा बहोत ही सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस ड्राइव को Limkaa Book Of Records में दर्ज करवाने में अपना सहयोग प्रदान किया। सभा अध्यक्ष तेजराज जी हिरण, उपाध्यक्ष मदनजी धाकड़, मीडिया प्रभारी हेमन्त धाकड़, ज्ञानशाला प्रभारी अशोक धाकड़ व गौतम धाकड़ की उपस्थिति रही। रैली के पश्चात महिलामण्डल संयोजिका हेमा चोरडिया ने आभार ज्ञापन किया।

विरार में Womens On Wheel-DRIVE का आयोजन

