सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मध्य प्रदेश के 2 कांग्रेस विधायक अब भी ‘लापता’, सीएम कमलनाथ दिल्ली पहुंचे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मध्य प्रदेश के 2 कांग्रेस विधायक अब भी ‘लापता’, सीएम कमलनाथ दिल्ली पहुंचे

Last updated: March 9, 2020 11:45 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहे सियासी घटनाक्रमों के बीच अब राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस अपने दो और विधायकों को वापस यहां लाने की कोशिश में जुटी हुयी है। इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ कल रात दिल्ली रवाना हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह कल शाम यहां पहुंचे और मुख्यमंत्री निवास में श्री कमलनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एक फोटो भी सामने आया, जिसमें श्री बिसाहूलाल सिंह, मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दिखायी दिए। अभी दो विधायक हरदीप सिंह डंग और रघुराज कंसाना भी पिछले एक सप्ताह से ‘लापता’ हैं। श्री डंग ने तो विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भी कथित तौर पर भेज दिया है।
श्री कमलनाथ से मुलाकात के बाद श्री बिसाहूलाल सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वे ‘तीरथ’ करने गए थे। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि किसी ने उन्हें बंधक बनाया था। उन्होंने श्री कमलनाथ सरकार के प्रति पूरा समर्थन जताया और कहा कि उन्हें पहले से समर्थन था और आगे भी जारी रहेगा। अलबत्ता उनकी नाराजगी इस बात को लेकर थी, उनके कार्य नहीं हो रहे थे। उनका लक्ष्य अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करना है और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन मिला है कि उनके सभी कार्य पूरे होंगे। श्री सिंह को राज्य सरकार के एक मंत्री बंगलूर से विमान से यहां लाए हैं।
लगभग पांच दिन पहले सबसे पहले छह विधायकों को विशेष विमान से राज्य सरकार के दो मंत्री लेकर पहुंचे थे। इनमें बसपा के संजीव कुशवाह और सुश्री रामबाई तथा सपा के राजेश शुक्ला और कांग्रेस के ऐदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव और कमलेश जाटव शामिल हैं। इन सभी विधायकों ने भी कांग्रेस सरकार के प्रति भरोसा जताया था, लेकिन बंधक बनाने या प्रलोभन मिलने की बात से इंकार किया था।
इसके बाद दो दिन पहले बंगलूर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को राज्य सरकार के एक मंत्री विमान से लेकर पहुंचे और उन्होंने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने राज्य सरकार को समर्थन देने की बात कही, लेकिन वे उसी दिन शाम को वापस दिल्ली चले गए। वे वहां से मुंबई पहुंच गए थे और वे कल मुंबई में थे और आज वापस भोपाल आ गए। उन्होंने भी उन्हें बंधक बनाने की बात से इंकार किया था और कहा था कि वे पारिवारिक कार्य से बंगलूर गए थे। अलबत्ता उन्होंने ये आरोप जरुर लगाया था कि उन्हें बंगलूर में एयरपोर्ट जाते वक्त कुछ लाेगों ने दो बार रोकने का प्रयास किया और इस वजह से उनकी फ्लाइट भी छूट गयी थी।
इसके बाद कांग्रेस के रणनीतिकार कल एक अन्य विधायक बिसाहूलाल सिंह को भी लाने में सफल हो गए और उन्हें उम्मीद है कि शेष दो कांग्रेस विधायक भी राजधानी वापस लौट आएंगे।
वहीं एक भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुयी है। वे हाल के दिनों में तीन चार मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिल चुके हैं। श्री त्रिपाठी का दावा है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र मैहर के विकास के संबंध में मुख्यमंत्री से मिले हैं। उनका कहना है कि उन्हें तो सिर्फ अपने क्षेत्र के विकास से मतलब है फिर चाहे भाजपा हो या कांग्रेस।
दूसरी ओर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), दोनों ही दल राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के चयन की कवायद भी कर रहे हैं। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मतदान 26 मार्च को होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित होंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिले की अंतिम तिथि 13 मार्च हैं। इसके अलावा 16 मार्च से राज्य विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र भी शुरू हो रहा है।
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कल फिर आरोप लगाया है कि भाजपा राज्य की चुनी हुयी सरकार को विधायकों को प्रलोभन देकर गिराने का प्रयास कर रही है। यह भाजपा का तीसरा प्रयास है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रयास सफल नहीं होंगे और कमलनाथ सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी।
वहीं भाजपा नेता इस बात से इंकार कर रहे हैं कि वे सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार में अंतर्विरोध काफी ज्यादा हैं और इसके चलते यदि सरकार अस्थिर होती है तो वे (भाजपा) क्या कर सकते हैं।
राज्य में दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में आगर और जौरा सीट रिक्त हैं। शेष 228 विधायकों में से कांग्रेस के 114, भाजपा के 107, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय हैं। इस संख्या के हिसाब से दोनों दलों की एक एक सीट पर विजय सुनिश्चित मानी जा रही है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालातों के बीच तीसरी सीट पर रोचक चुनाव होने की संभावना है।
राजनैतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि मौजूदा राजनैतिक हालातों के बीच अब सबकी निगाहें राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिले की अंतिम तिथि 13 मार्च के साथ ही चुनाव के लिए मतदान और बजट सत्र पर टिकी हुयी हैं। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। वहीं भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया और अन्य विधायकों की गतिविधियों पर भी सभी की निगाहें टिकी हुयी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शोपियां में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
Next Article बिहार के सीवान में आर्केस्टा चालक की हत्या, नर्तकी का अपहरण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?