गुवाहाटी। तेमम, गुवाहाटी द्वारा सभी संघीय संस्थाओं तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से दो पहिया वाहन यात्रा सुंदर एवं प्रभावक ढ़ंग से समायोजित हुई.सड़क के दोनों किनारे हजारों दर्शक इस नयनाभिराम दृश्य को निहार कर रोमांचित थे। सोनाराम मैदान से यात्रा प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गौशाला में संपन्न हुई।
सैंकड़ों की संख्या में महिलायें तथा कन्याएं यात्रा को गरिमा प्रदान कर रही थी.मुख्य अतिथि के रूप में ACSC श्रीमती पोमी बरूवा उपस्थित थी। सभा,तेयुप,TPF, अणुव्रत समिति के पदेन सदस्यों के साथ गणमान्य श्रावक उपस्थित होने से आयोजन में चार चांद लग गये.तेमम, गुवाहाटी की अध्यक्ष श्रीमती रंजू खटेड़, मंत्री श्रीमती अजंता बैद के साथ कन्या मंडल संयोजिका चित्रा नाहर, सहसंयोजिका मुस्कान मालू,आयोजन संयोजिका एकता बोथरा, मीरा सुराणा, समता कुहाड़, उषा सुराणा के सफल प्रयासों तथा सभी के सहयोग से यह आयेजन सफल एवं संघ प्रभावक रहा। कार्यक्रम में अनेक प्रेस संवाददाता उपस्थित थे। अभातेमम की प्रेरणा से सभी मंडलों ने इस आयोजन को उत्साहपूर्वक संपादित किया।

ते. म. मंडल, गुवाहाटी द्वारा अंतराष्टीय महिला दिवस का भव्य आयोजन संपन्न, निकाली बाइक रैली

