महिलाओं को दो सम्मान तभी प्रगति करेगा हिंदुस्तान
बीकानेर। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल बीकानेर द्वारा WOMEN ON WHEEL दुपहिया वाहन रैली निकाली गई l इस रैली का शुभारंभ श्रीमती रचना व्यास बिस्सा (RJS )ने हरी झंडी दिखाकर कियाl इस रैली का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के मन मस्तिष्क में स्वयं का आत्मसम्मान जागृत करना था अर्थात् पुरुष वर्ग भी महिलाओं को सम्मान दें तथा महिला वर्ग भी स्वयं एक दूसरे का सम्मान करेंl इस रैली में विशेष उपस्थिति रही हमारे बीकानेर का गौरव सुश्री मेघा हर्ष (गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर)।
यह रैली प्रातः 9:30 बजे SP मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर अंबेडकर सर्किल, तुलसी सर्किल कचहरी पब्लिक पार्क होते हुए महात्मा गांधी पार्क (सर्किट हाउस के सामने) पहुंची l अहिंसा के प्रेरणा स्रोत महात्मा गांधी की प्रतिमूर्ति के नीचे हमारे समाज की सुदृढ़ श्राविका श्रीमती लीला कोठारी को श्रीमती रचना व्यास बिस्सा(RJS) अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्रीमान इंदर चंद जी सेठिया, तेरापंथ सभा के मंत्री श्रीमान सुरेश जी बैद, उद्योग श्री बसंत जी नौलखा,तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रांत नाहटा एवं मंत्री मनीष सुखानी महिला मंडल की अध्यक्ष शांता भूरा एवं मंत्री प्रेम नौलखा द्वारा सम्मान दिया गया l WOW रैली में संप्रदाय से ऊपर उठकर करीब 180 जनों ने जैन नोन जैन ने नारी शक्ति व एकता का परिचय दिया l रैली में ट्रैफिक प्रबंधन का विशेष सहयोग रहाl

