By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एवरस्टोन ग्रुप के समीर सैन के साथ पत्रकार वीर संघवी ने लॉन्च किया कुलिनरी कल्चर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

एवरस्टोन ग्रुप के समीर सैन के साथ पत्रकार वीर संघवी ने लॉन्च किया कुलिनरी कल्चर

Last updated: March 4, 2020 12:11 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

मुंबई। मुंबई में लॉन्च हुई कुलिनरी कल्चर भारत में फ़ूड इंडस्ट्री में बड़ा परिवर्तन लाएगा। कुलिनरी कल्चर ऐसा प्लेटफार्म है जिसे द मिचेलिन गाइड के लाइक्स के अनुसार बनाया गया है। फ़ूड इंडस्ट्री में भारत की सबसे निश्चित आवाज बनना इस प्लेटफार्म का उद्देश्य है। एवरस्टोन ग्रुप के संस्थापक समीर सैन और अनुभवी पत्रकार वीर संघवी ने इसे लॉन्च किया है। कुलिनरी कल्चर रेस्टोरेंट्स को वस्तुनिष्ठ और निष्पक्ष तरीके से रेट करेगा, फ़ूड इंडस्ट्री में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित शेफ्स के साथ नॉलेज एक्सचेंज सेशंस का आयोजन करेगा। फोर सीजंस मुंबई में आयोजित लॉन्च समारोह में भारत के फ़ूड और बेवरेजेज इंडस्ट्री के सदस्य उपस्थित थे। बैंकाक से मशहूर शेफ गगन आनंद, जो कुलिनरी कल्चर के मेंटर भी है और कुलिनरी कल्चर के सीईओ राज संघवी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भारत के एकमात्र आधिकारिक और स्वतंत्र रेटिंग संस्थान के नाते रेस्टोरेंट्स को फूडस्टार्स से पुरस्कृत करके फ़ूड इंडस्ट्री में नयी क्रांति लाना कुलिनरी कल्चर का उद्देश्य है। इसके लिए सख्त, स्वतंत्र, मल्टी-चैनल प्रक्रिया चलायी जाएगी। 50 कुलिनरी विशेषज्ञों की टीम द अकैडेमी, 15 से ज्यादा शहरों के नामचीन फ़ूड क्रिटिक और लेखक, पूर्णकालिक अनाम फ़ूड रेफ़रीस और भारत के फ़ूड इंडस्ट्री के सबसे प्रशंसित लोगों से बनी विशेष जूरी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। कुलिनरी कल्चर द्वारा ग्लोबल कुलिनरी एक्सचैंजेस का आयोजन किया जाएगा जिससे जानकारी, कुशलताओं के आदान प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। इसमें दुनिया से सबसे बढ़िया शेफ्स को भारत में आमंत्रित किया जाएगा और भारतीय शेफ्स को दुनिया के सर्वोत्तम रेस्टोरेंट्स में जाकर अपने कौशल दिखाने के अवसर दिए जाएंगे। इस कंपनी ने ‘स्ट्रीट फ़ूड सुपरस्टार्स’ पहल की भी शुरुआत की है। यह ऐसा पहला अवार्ड प्लेटफार्म है जो भारत भर के स्ट्रीट फ़ूड वेंडर्स के लिए बनाया गया है। भारत के शेफ्स को सम्मानित करने के लिए एक विशेष पुरस्कार भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर कुलिनरी कल्चर के संस्थापक समीर सैन ने बताया कि भारत को दुनिया के सामने और दुनिया को भारत में लाने का हमारा संकल्प है। प्राचीन और समृद्ध पाककला की भूमि भारत को गैस्ट्रोनॉमिक सर्वोत्कृष्टता के अगले स्तर पर ले जाने के लिए हम यह पहल चला रहे हैं। हमारा मिशन है भारत और अंतर्राष्ट्रीय शेफ्स और व्यंजनों के बीच से भौगोलिक सीमाओं को मिटाकर दोनों को समृद्ध बनाना। खाने के प्रति प्यार के लिए हमें एक ऐसी पाक सभ्यता निर्माण करनी है जिसमें सोच, रीति-रिवाज और टेबल्स खुले हो।
कुलिनरी कल्चर के वस्तुनिष्ठ दृष्टिकोण के बारे में कुलिनरी कल्चर के चेयरमैन वीर संघवी ने बताया कि कुलिनरी कल्चर में विशेषज्ञों की टीम द्वारा रेट किए गए रेस्टोरेंट्स को स्टार्स दिए जाते हैं। इस प्रक्रिया में सख्त जाँच की जाती है और इस पर कमर्शियल और एडवरटाइजिंग का बिलकुल भी प्रभाव नहीं होता। यह सबसे प्रतिष्ठित और सबसे सही मूल्यांकन है। कुलिनरी कल्चर के फूडस्टार्स रेस्टोरेंट्स के लिए सर्वोच्च सम्मान हैं जो ऐसे रेस्टोरेंट को दिया जाता है जो स्वाद, समय और खर्च की दृष्टी से सबसे बेहतरीन है। जो खाने से प्यार करते हैं और खाने के बारे जानना चाहते हैं उनके लिए हम लेकर आ रहे हैं विशेषज्ञों ने दी हुई वास्तव, अनाम और सबसे सही रेटिंग्स।
कुलिनरी कल्चर के मेंटर शेफ गगन आनंद ने कहा कि आज मेरे जीवन के सबसे प्रेरक दिनों में से एक दिन है। अब समय आ गया है कि हमें ऐसे गाइड की जरुरत है जो लोकप्रियता पर नहीं बल्कि भारत के सच्चे फूडीज की प्रतिक्रियाओं पर आधारित हो। आज तक गुमनाम और प्रशंसा से दूर रहे भारत के रेस्टोरेंट्स को हम दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना चाहते हैं। मेरे लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है क्योंकि इसमें मुझे पाककला के लिए भारत में आने का मौका मिल रहा है।
कुलिनरी कल्चर के सीईओ राज संघवी ने कहा कि भारत की पाककला संस्कृति को वैश्विक स्तर पर और ऊंचाई तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। हम दुनिया के सबसे बेहतरीन शेफ्स को भारत में लेकर आ रहे हैं, इस हफ्ते दुनिया के अव्वल शेफ मौरो काग्रेसो मिरजूर से मुंबई आ रहे है, उनके बाद अंतर्राष्ट्रीय शेफ्स की लंबी सूचि हमने बनायी है। मेरे लिए सबसे रोचक बात यह है कि इसमें भारत के सबसे गुणी और कुशल युवा शेफ्स को कुलिनरी एक्सचैंजेस के लिए विदेशों में दुनिया के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट्स में जाने का अवसर दिया जाएगा। यह इसके पहले कभी भी नहीं किया गया था और हम इसकी शुरूआत कर रहे हैं।
कुलिनरी कल्चर में प्रतिष्ठित तीन मिचेलिन स्टार्स से सम्मानित, दुनिया के 50 सर्वोत्तम रेस्टोरेंट्स में से वर्ल्डस बेस्ट रेस्टोरेंट के ख़िताब से सम्मानित नाइस के मिरजूर के इटालियन-अर्जेंटीनियन शेफ मौरो काग्रेसो इस हफ्ते मुंबई में आ रहे है। यहां शेफ मौरो काग्रेसो अपने पुरस्कार-प्राप्त रेस्टोरेंट मिरजूर को रिक्रिएट करेंगे जिसके लिए 6 और 7 मार्च 2020 को सेंट रेगिस होटल में दो स्पेशल डिनर्स का आयोजन किया गया है।
ज्ञात हो कि कुलिनरी कल्चर फ़ूड इंडस्ट्री में भारत की सबसे बड़ी और सबसे निश्चित आवाज है। एवरस्टोन ग्रुप के संस्थापक समीर सैन और अनुभवी पत्रकार और फ़ूड क्रिटिक वीर संघवी ने इसे लॉन्च किया है। भारतीय रेस्टोरेंट्स और खाने को वैश्विक स्तर पर और अधिक ऊंचाई पर पहुंचाना इस पहल का उद्देश्य है। कुलिनरी कल्चर में रेस्टोरेंट्स को फूड़स्टार्स दिए जाते हैं, स्ट्रीट फ़ूड वेंडर्स और शेफ्स को पुरस्कृत किया जाता है। इसमें नॉलेज एक्सचेंज सेशंस का भी आयोजन किया जाता है।

गायत्री साहू

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुस्लिमों के आरक्षण पर फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा, बोले- CM साफ करें स्टैंड
Next Article ‘कश्मीर मुद्दे का समाधान ओआईसी के एजेंडे में सबसे ऊपर है’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?