By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संसद में गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करने वाले पोस्टर लेकर पहुंचे कांग्रेस सांसद, स्पीकर ने नाराजगी जताई, सदन बुधवार तक के लिए स्थगित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

संसद में गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करने वाले पोस्टर लेकर पहुंचे कांग्रेस सांसद, स्पीकर ने नाराजगी जताई, सदन बुधवार तक के लिए स्थगित

Last updated: March 3, 2020 9:52 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:बजट सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा को लेकर जबर्दस्त हंगामा हुआ। विपक्ष हमले पर मंगलवार को ही चर्चा कराने की मांग कर रहा था, लेकिन स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि सरकार होली के बाद इस पर चर्चा के लिए तैयार है। कांग्रेस के सांसद सदन में दिल्ली हिंसा के लिए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर लेकर पहुंचे थे। इस पर स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘‘अगर आप लोग बैनर-पोस्टर लाना चाहते हैं, तो मैं इसकी अनुमति देने के लिए तैयार हूं।’’ इसके बाद लोकसभा पहले 2 बजे तक और इसके बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर तत्काल चर्चा की विपक्ष की मांग पर स्पीकर ने कहा- होली का त्योहार सौहार्द के माहौल में मनाया जाना चाहिए। होली के बाद 11 मार्च को सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार है। उधर, राज्यसभा में इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस, बसपा और भाकपा ने मंगलवार को स्थगन प्रस्ताव दिया गया था। हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्रवाई भी स्थगित कर दी गई।

सीतारमण ने ‘द बैंकिंग रेगुलेशन बिल, 2020’ पेश किया

लोकसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग रेगुलेशन संशोधन बिल, 2020 पेश किया। इसका विरोध करते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी वेल में ट्रेजरी बेंच तक पहुंच गए। इस पर स्पीकर ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में यह फैसला किया गया है कि सदन की कार्यवाही के दौरान जो सदस्य अपनी सीट छोड़ेंगे, उन्हें पूरे सदन के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। नारेबाजी के बीच तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने सदन में पेपर फाड़कर उसे स्पीकर की तरफ उछाला। सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ है, जो 3 अप्रैल तक चलेगा।

पहले दिन लोकसभा में नारेबाजी
सोमवार को लोकसभा में विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जवाब मांगा। स्पीकर ने कहा कि फिलहाल इस मुद्दे पर चर्चा के लिए हालात उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमें हालात सुधरने का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है।” हालांकि, विपक्ष ने उनकी बात नहीं सुनी और सदन में फिर हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के हंगामे से नाराज संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “यहां वे लोग हंगामा कर रहे हैं, जिन्होंने 1984 के सिख दंगों में तीन हजार लोगों के मारे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी।” संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर संसद में बहस के लिए तैयार है।

संसद में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन
दिल्ली हिंसा के विरोध में सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने अलग-अलग प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सांसदों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ देर राहुल गांधी भी मौजूद रहे। आप के सांसदों ने भी प्लेकार्ड्स लेकर नारेबाजी की। टीमएसी के सदस्यों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की।

ईरानी विदेशी मंत्री की टिप्पणी पर राजदूत तलब

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ईरान के राजदूत अली चेगेनी को तलब किया। भारत ने दिल्ली हिंसा पर ईरान के विदेश मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा- भारत ईरान जैसे देश से इस प्रकार की टिप्पणियों की उम्मीद नहीं करता। ईरान के राजदूत को तलब किया गया है और उन्हें बताया गया है कि दिल्ली हिंसा के बारे में किए गए पक्षपातपूर्ण बयान स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अणुव्रत आंदोलन चारित्रिक शुद्धि का आंदोलन है – साध्वी अणिमाश्रीजी
Next Article देश में फैल रहा कोरोनावायरस:अब तक 13 मामले: आगरा में 6 मरीज पॉजिटिव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?